विज्ञापन दें / सहयोग करें

सरस्वती साइकिल योजना के तहत बकली स्कूल में 20 छात्राओं को दी गई साइकिल

राजिम| सरस्वती साइकिल योजना के तहत ग्राम पंचायत बकली के शासकीय हाई स्कूल में बुधवार को साइकिल वितरण हुआ। कार्यक्रम में कक्षा 9वीं के नवप्रवेशी 20 छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर सम्मान के साथ साइकिल दी गई। विद्यालय के प्राचार्य ने योजना के उद्देश्य और महत्व पर बात की। कहा, यह योजना ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पढ़ाई को बढ़ावा दे रही है। खासकर छात्राओं के लिए यह मददगार है। मुख्य अतिथि चंद्रप्रकाश सेन ने कहा, साइकिल मिलने से छात्राओं को स्कूल आने-जाने में दिक्कत कम होगी। समय बचेगा। पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ेगा। आत्मनिर्भरता की भावना बनेगी। उन्होंने कहा, यह योजना बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को नई ऊर्जा देगी। साइकिल मिलने के बाद विद्यार्थियों ने खुशी जताई। मन लगाकर पढ़ाई करने का संकल्प लिया। समाज और देश के लिए प्रेरणास्रोत बनने की बात कही। मौके पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, मीडिया प्रभारी, सरपंच प्रतिनिधि हीराधर साहू, जनपद सदस्य प्रतिनिधि मुकेश भारती, सदस्य धर्मेंद्र ध्रुव, दिनेश साहू, चेतूराम जगत, तारण मिरी, शीशपाल साहू, विजय भारती, प्राचार्य राजेंद्र नाग सहित अन्य मौजूद रहे।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button