महंगाई भत्ता सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ 18 जून को करेगा राज्यव्यापी प्रदर्शन, सौंपेगा ज्ञापन
रायगढ़/घरघोड़ा से गौरी शंकर गुप्ता की रिपोर्ट।
छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ 18 जून 2025 को महंगाई भत्ता और अन्य लंबित मांगों को लेकर राज्यभर के तहसील एवं जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपेगा। यह निर्णय संघ की प्रांतीय प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया, जो 18 मई को रायपुर स्थित प्रांतीय कार्यालय में प्रांताध्यक्ष जी.आर. चंद्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुई थी।
संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं रायगढ़ जिला शाखा के अध्यक्ष संतोष पांडेय ने बताया कि यह प्रदर्शन भोजनावकाश के समय किया जाएगा ताकि शासकीय कार्यों में बाधा न पहुंचे। उन्होंने कहा कि लंबे समय से कर्मचारी व पेंशनभोगी वर्ग महंगाई भत्ते में वृद्धि और अन्य भत्तों को लेकर राज्य सरकार से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। मजबूरीवश संघ को सड़क पर उतर कर अपनी बात रखने का निर्णय लेना पड़ा है।
रायगढ़ जिले में विभिन्न क्षेत्रों से होंगे प्रतिनिधि शामिल
जिला मुख्यालय रायगढ़ में ज्ञापन सौंपने की अगुवाई संघ के संरक्षक और पदाधिकारी करेंगे। इसमें शेख कलीमुल्ला, जेम्स वर्गीस, आशीष शर्मा, संजीव सेटी, नरेंद्र पर्वत, विकास तिवारी, एल.बी.एस. जटवार, विनोद षड़ंगी, जीतेश्वर प्रधान, शैलेश शर्मा, सुखदेव सिदार, अवधेश, हितेश देवांगन, विजय लक्ष्मी देवांगन, संजय पड़ा, विजय पंडा, जफर उल्ला सिद्दीकी, अभिषेक गुप्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।
अन्य ब्लॉकों से भी बड़ी संख्या में पदाधिकारी शामिल होंगे:
- खरसिया: रमन यादव, गुलाब सिंह कंवर, मानसाय यादव
- तमनार: प्रफुल्ल पटनायक, राम पाल राठिया, राजेश पटनायक, विक्रम शर्मा, अंजन चौहान, सुशील पटेल, फागू लाल रात्रे
- धर्मजयगढ़: हकीमुल्ला, अनिल गंभेल, अजीत नायक
- पुसौर: पी.आर. भास्कर, भागीरथी प्रधान, श्रवण साहू
- लैलूंगा: प्रदीप साहू, पी.आर. भारद्वाज, लाल साय भगत, आशीष अग्रवाल
- घरघोड़ा: धीरेन्द्र त्रिपाठी, रोहित डन सेना, सुरेन्द्र भा, अश्वनी दर्शन, विनोद मेहर, ऋषिकेश साहू, राम कुमार पटेल, विजय कुमार पड़ा, हरिश्चंद्र बेहरा, संतोष सिंह, संजीव पटेल, खेम सागर पैंकरा, सर्वेश मरावी, मोहन चौहान, सुरेन्द्र होता, तिलसागर साहू, दिनेश सिंह, प्रियंक दुबे, सूरज पैंकरा, दशरथ साव, सीमा महंत, भोज केसरवानी, मनोज प्रधान, केशव बेहरा, भानु बड़ा, गोकर्ण वैष्णव आदि।
संघ ने अपील की है कि सभी शासकीय कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में निर्धारित स्थान पर एकत्र होकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करें और प्रशासन के माध्यम से सरकार तक अपनी बात पहुंचाएं।
संघ का कहना है कि यदि सरकार ने जल्द मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आने वाले समय में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।











