विज्ञापन दें / सहयोग करें

सरगुजा में भाजपा नेता का वॉट्सऐप हैक कर ठगी: व्यवसायी ने UPI आईडी में भेज 45 हजार रुपये, दूसरे भाजपा नेता का भी मोबाइल हैक – Ambikapur (Surguja) News

सरगुजा में भाजपा नेता राजकुमार बंसल का वॉट्सऐप हैक कर हैकर ने मैसेज भेजकर पैसों की मांग की। मोबाइल पर मैसेज मिला तो एक व्यवसायी ने 45 हजार रुपये हैकर के द्वारा किए गए UPI आईडी में भेज दिया गया। राजकुमार बंसल ने वॉट्सऐप हैक करने की शिकायत भी थाने में

.

जानकारी के मुताबिक, भाजपा नेता राजकुमार बंसल का वॉट्सऐप हैक कर अज्ञात हैकर ने उनसे जुड़े सभी मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजा कि उन्हें तत्काल पैसे की जरूरत है। UPI काम नहीं कर रहा है। हैकर ने सभी को मैसेज भेजकर 45 हजार रुपये की मांग की। हैकर ने दूसरा UPI आईडी एवं बार कोड भी भेजा।

व्यवसायी ने भेज दिया 45 हजार, दर्ज कराई FIR भाजपा नेता राजकुमार बंसल का मैसेज मिला तो कंपनी बाजार के सब्जी के थोक व्यवसायी काशी प्रसाद केशरी (50 वर्ष) ने 45 हजार रुपये भेज दिया। उन्हें बाद में पता चला कि उक्त रकम राजकुमार बंसल के खाते में नहीं गई है। उक्त पैसे हैकर के मोबाइल नंबर द्वारा संचालित खाते में ट्रांसफर हुई है।

काशी प्रसाद केशरी की रिपोर्ट पर पुलिस ने हैकर के खिलाफ धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज किया है। भाजपा नेता राजकुमार बंसल ने मोबाइल हैक किए जाने की शिकायत थाने में दर्ज कराई है।

एक अन्य भाजपा नेता का मोबाइल हैक एक अन्य भाजपा नेता संतोष बिहाड़े का भी मोबाइल नंबर अज्ञात हैकर ने हैक कर लिया और कांटेक्ट लिस्ट के सभी नंबरों में मैसेज भेजकर 45 हजार रुपये मांगे। संतोष बिहाड़े ने तत्काल सोशल मीडिया में मैसेज भेजकर मोबाइल नंबर हैक होने की जानकारी दी। संतोष बिहाड़े ने भी इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button