विज्ञापन दें / सहयोग करें

खाट पर सो रहे बुजुर्ग को सांप ने डसा, जिला अस्पताल में भर्ती

जशपुर। मनोरा ब्लॉक के भभरी गांव निवासी अमृत मिंज (62 वर्ष) को बुधवार शाम घर में खाट पर सोते समय सांप ने डस लिया। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल जशपुर में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

जिला अस्पताल से बुधवार रात 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार, उनकी हालत स्थिर बनी हुई है और चिकित्सकों की निगरानी में इलाज चल रहा है।

बारिश के मौसम में सांप के निकलने की घटनाएं बढ़ रही हैं। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है, खासकर रात के समय सावधानी बरतने की जरूरत बताई है।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button