विज्ञापन दें / सहयोग करें

सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगेगा पूरी तरह से बैन: मेयर बोली- रायपुर में खोला जाएगा RRR सेंटर, इंदौर मॉडल के तर्ज पर निगम में होगा काम – Raipur News

इंदौर में दो दिवसीय अध्ययन दौरे से लौटने के बाद रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने कहा है कि इंदौर से मिले अनुभवों को राजधानी रायपुर में अपनाकर स्वच्छता और नगरीय विकास को नई दिशा दी जाएगी।

.

महापौर ने कहा कि रायपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लागू किया जाएगा। साथ ही इंदौर की तर्ज पर रायपुर के 10 जोनों में RRR सेंटर खोले जाएंगें और इस केन्द्र से जरूरतमंदों तक उपयोगी वस्तुओं को पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।

रायपुर मेयर मीनल चौबे।

NGO को जोड़कर जन जागरूकता अभियान

मेयर ने बताया कि इंदौर की पब्लिक सफाई के लिए काफी अवेयर है। घरों में सूखा कचरा और गीला कचरा अलग-अलग कर रखना लोगों की आदत में शुमार हो गया है । इसके साथ ही वहां का नगर निगम खुद इस पूरे सिस्टम की निगरानी करता है।

रायपुर शहर की जनता को सूखे और गीले कचरे को लेकर अवेयर किया जाएगी । एनजीओ के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाएंगे । डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का काम करने वाली राम की कंपनी के भी मॉनिटरिंग सिस्टम को भी मजबूत किया जाएगा।

इंदौर नगर निगम के कार्यों का जायजा लेते हुए रायपुर मेयर मीनल चौबे और निगम कमिश्नर विश्वदीप ।

सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगेगा पूरी तरह से प्रतिबंध

महापौर ने कहा कि रायपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रभावी और व्यावहारिक प्रतिबंध लागू किया जाएगा। इसके लिए एनजीओ को जोड़ा जाएगा और आम नागरिकों को जागरूक किया जाएगा, ताकि इस पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।

इंदौर की तर्ज पर रायपुर में RRR सेंटर खोला जाएगा।

सभी 10 जोनों में RRR केंद्र खोलने की तैयारी

रायपुर के सभी 10 जोनों में आरआरआर यानी रीसायकल, रिड्यूज और रियूज़ सेंटर की शुरुआत की जाएगी। जहां कोई भी व्यक्ति अपने घर में रखें अनुपयोगी सामान, पुराने कपड़े, पुस्तक, कॉपी,जूते, बर्तन, खिलौने, कबाड़ और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण दे सकेंगे।

सेंटर से ही जरूरतमंदों को यह समानमुफ्त में भी दिया जाएगा। इसके साथ ही प्लास्टिक के निपटान के लिए बर्तन बैंक का भी संचालन इस सेंंटर से संचालित करने की योजना है। ये केंद्र एनजीओ के माध्यम से संचालित होंगे।

स्वच्छता मॉनिटरिंग के लिए टास्क फोर्स और टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल

महापौर ने बताया कि स्वच्छता कार्यों की निगरानी के लिए डिप्टी इंजीनियर की ड्यूटी लगाई जाएगी। साथ ही 20 कर्मचारियों की एक विशेष टीम बनाई जाएगी, जो डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन और सफाई वाहनों की ट्रैकिंग की निगरानी करेगी।

इंदौर मॉडल की ये बातें रायपुर में होंगी लागू

  • 6 बिन सेग्रीगेशन मॉडल: कचरे को 6 अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर संग्रहण।
  • आत्मनिर्भर वार्ड: हर वार्ड अपने स्तर पर कचरे का प्रोसेसिंग और रीसाइक्लिंग करेगा।
  • टेक्सटाइल रिसाइकलिंग: कपड़े की कतरनों को भी दोबारा उपयोग में लाने का सिस्टम।
  • कवर्ड नालियां: जिससे नालियों में कचरा न जाए और बारिश में जाम की समस्या न हो।

निगम का खुद का नियंत्रण होगा कचरा प्रबंधन पर

महापौर ने कहा कि रायपुर में अब इंदौर की तर्ज पर कचरा संग्रहण का कार्य नगर निगम अपने संसाधनों से किया जाएगा, जिसमें कर्मचारियों , वाहन, सॉफ्टवेयर और निगरानी प्रणाली सब निगम के स्वामित्व में होंगे। इससे लागत में कमी और सेवा में सुधार होगा।

विकास कार्यों के लिए तैयार हो रहा वार्ड वाइज नक्शा

मेयर ने कहा कि रायपुर नगर निगम द्वारा हर वार्ड के लिए विस्तृत नक्शा तैयार किया जा रहा है। इसके लिए एजेंसी काम कर रही है। इसमें नाले, सड़कें, तालाब, शासकीय भवन, स्ट्रीट लाइट, अवैध कॉलोनियां और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं की जानकारी होगी। यह नक्शा वार्ड डेवेलपमेंट प्लान और सिटी डेवेलपमेंट प्लान के लिए आधार बनेगा।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button