विज्ञापन दें / सहयोग करें

विधायक प्रणव मरपची के मुख्य आतिथ्य में रजत जयंती महोत्सव: युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, रोजगार और उद्यमिता से जोड़ने की पहल – Gaurela News

छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में रजत जयंती वर्ष मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन द्वारा आज पेंड्रा के असेंबली हॉल मल्टीपर्पस स्कूल में छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। इस

.

महोत्सव का शुभारंभ माँ सरस्वती, भगवान विश्वकर्मा और छत्तीसगढ़ महतारी के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। जिला कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में एल्यूमिनी मीट, कौशल प्रशिक्षित युवाओं को ऋण संबंधी जानकारी, कौशल प्रशिक्षण से संबंधित विभागीय संगोष्ठी जैसे विभिन्न कार्यक्रम शामिल थे। इस अवसर पर 20 कौशल प्रशिक्षित युवाओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

कौशल विकास योजना से आत्मनिर्भर बन रहे युवा

यह रजत जयंती महोत्सव औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गौरेला, पेंड्रा और मरवाही के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपची ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से प्रशिक्षण प्राप्त कर लोग अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

गौरेला नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष मुकेश दुबे ने कहा कि देश का भविष्य युवाओं के कंधों पर है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना की सराहना करते हुए कहा कि यह योजना युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वयं का रोजगार स्थापित करने में सक्षम बनाती है।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे, नगरपालिका परिषद पेंड्रा के अध्यक्ष राकेश जालान, जनपद पंचायत मरवाही की अध्यक्ष जानकी कुसरो, जनपद सदस्य सविता भानु, डिप्टी कलेक्टर आकांक्षा पाण्डेय और महिला एवं बाल विकास अधिकारी अमित सिन्हा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और शिक्षकगण उपस्थित थे।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button