अंबिकापुर बीच शहर में फायरिंग से सनसनी, 6 गन मिले: दो राउंड फायरिंग के बाद पहुंची पुलिस, ASP बोले- पुष्टि नहीं हुई, जांच जारी – Ambikapur (Surguja) News
अंबिकापुर के देवीगंज रोड स्थित होटल देव के पास शुक्रवार शाम फायरिंग की घटना हुई। दो राउंड गोली चलने की सूचना मिली है। फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर सरगुजा ASP अमोलक सिंह और अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे। हालांकि, ASP ने फायरिंग की पुष्टि नहीं की है और कहा है कि वे घटना की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने होटल संचालक के घर से 6 पिस्टल बरामद की हैं। जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर के देवीगंज रोड के व्यस्त इलाके में स्थित देव होटल के पास शुक्रवार शाम दो राउंड फायरिंग हुई, जिससे लोग सहम गए। सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ढिल्लो, CSP राहुल बसंल और कोतवाली के टीआई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर हालात का जायजा लिया और होटल में पहुंचकर जांच शुरू की। इस बीच बड़ी संख्या में लोग भी वहां जमा हो गए। ASP बोले-तस्दीक कर रहे, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया कि इलाके से फायरिंग की आवाज सुनने की सूचना मिली थी, इसलिए पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि अभी तक फायरिंग होने की पुष्टि नहीं हुई है। होटल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। ASP ने बताया कि आपसी विवाद के दौरान कुछ लोगों द्वारा शाम को हनी सिंह का पीछा किए जाने की बात सामने आई है। बनारस रोड में हनी सिंह का फोरव्हीलर वाहनों में सवार लोगों ने पीछा किया था और उन्हें रोकने की कोशिश की थी। उन्हें शिकायत दर्ज कराने कहा गया है। ASP ने बताया कि CCTV की जांच एवं अन्य सबूत मिलने के बाद ही वे कुछ बता सकेंगे। होटल संचालक के घर मिले 6 गन होटल संचालक हनी सिंह द्वारा गोलियां चलाए जाने की खबर पर पुलिस ने होटल संचालक के घर की जांच की। होटल संचालक के घर से 6 पिस्टल जब्त किए जाने की खबर है। पुलिस ने सभी गन के दस्तावेज मंगाए हैं। पुलिस अधिकारियों ने गन मिलने के संबंध में कुछ भी कहने से फिलहाल इनकार किया है। पुलिस ने शहर में बढ़ाई पेट्रोलिंग
फायरिंग की घटना के बाद शहर में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। पुलिस लगातार इलाके में निगरानी रखे हुए है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
Source link

&w=390&resize=390,220&ssl=1)








