विज्ञापन दें / सहयोग करें

पेंड्रा में जोगीडोंगरी बांध के दोनों गेट खराब: 15 साल पहले बना था, नहरें टूटीं; किसानों ने सुशासन तिहार में की मरम्मत की मांग – Gaurela News

छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में स्थित जोगीडोंगरी बांध की स्थिति बेहद खराब हो गई है। 15 साल पहले बने इस बांध के दोनों गेट खराब हैं। बारिश का पानी बांध में रुक नहीं पा रहा है।

.

बांध से जुड़ी दोनों मुख्य नहरें भी टूट चुकी हैं। पत्थरों की पिचिंग कई जगहों से टूट गई है। पत्थर इधर-उधर बिखरे पड़े हैं। इससे किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है।

पत्थरों की पिचिंग कई जगहों से टूट गई है।

जल संसाधन विभाग पेंड्रा संभाग के अंतर्गत ग्राम आंदू, भदौरा में बने इस बांध की गुणवत्ता पर शुरू से ही सवाल उठते रहे हैं। निर्माण में कथित भ्रष्टाचार के कारण घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। इसका खामियाजा अब किसानों को भुगतना पड़ रहा है।

किसानों ने सुशासन तिहार में शासन को आवेदन दिया है।

किसानों ने सुशासन तिहार में शासन को आवेदन दिया है। उन्होंने नए गेट लगाने और नहरों की मरम्मत की मांग की है। जल संसाधन विभाग के एसडीओ वीपी वर्मा ने बताया कि विभाग ने शासन से राशि मांगी है। राशि मिलते ही गेट और नहरों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button