विज्ञापन दें / सहयोग करें

सीतापुर में ज्वेलर्स से 1 करोड़ की उठाइगीरी, 20 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, व्यापारियों ने शुरू किया धरना

सीतापुर। सरगुजा जिले के सीतापुर स्थित श्री काशी विश्वनाथ ज्वेलर्स के संचालक 26 जुलाई की दिनदहाड़े 1 करोड़ रुपए के सोने-चांदी की उठाइगीरी का शिकार हो गए थे। वे अपनी स्कूटी पर जेवरात से भरा बैग रखकर दुकान का शटर खोल रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों का चेहरा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था।

इस घटना को 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। घटना को काफी समय बीत जाने के बाद भी कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगने से सराफा व्यापारियों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। पुलिस के आश्वासन के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित सराफा व्यापारी एवं व्यापारी संघ के सदस्यों ने थाना परिसर के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button