विज्ञापन दें / सहयोग करें

सरगुजा में रेप-मर्डर के आरोपी की ड्रोन से तलाश: रेलवे ट्रैक के आसपास देखे जाने की सूचना पर अभियान, 35 हजार का इनाम घोषित – Ambikapur (Surguja) News



अंबिकापुर के महामाया प्रवेश द्वार के पास हुई महिला की रेप और हत्या के आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ड्रोन कैमरों से तलाशी अभियान चला रही है। आरोपी पर सरगुजा आईजी और एसएसपी ने 35 हजार रुपए का इनाम रखा है। उसे आखिरी बार रेलवे स्टेशन के पास देखा गया था। आरोपी को अंबिकापुर से सूरजपुर रेलवे ट्रैक के आसपास कबाड़ बीनते हुए देखने की सूचना मिलने पर पुलिस अब ड्रोन कैमरों की मदद से उसकी तलाश कर रही है। बता दें कि, अंबिकापुर के रिंगरोड से लगे मटन शॉप में 2-3 अप्रैल की रात महिला की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। महिला के प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल मिली। उसके पसली की 12 हड्डियां टूटी हुई थी और फेफड़े और दिल फट गए थे। सिर में गहरे चोट के निशान थे। हत्या के बाद आरोपी की शिनाख्त कर ली गई है, लेकिन वह फरार है। घटना के विरोध में कांग्रेस ने मंगलवार शाम कैंडल मार्च निकाला था और सद्भावना चौक पर मोमबत्ती जलाकर महिला को श्रद्धांजलि दी थी। ड्रोन कैमरों से पूरे दिन तलाशी, नहीं मिला सुराग महिला की रेप के बाद हत्या के आरोपी की पहचान पांडा उर्फ मिथुन के रूप में की गई है। आरोपी पहले भी महिला के साथ घूमता था और उसके घर भी आता जाता था। दोनों साथ में कबाड़ भी बीनते थे। हत्या के बाद अंबिकापुर के रेलवे स्टेशन में उसकी सीसीटीवी फुटेज मिली थी। सरगुजा पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी को अंबिकापुर से सूरजपुर के बीच रेलवे ट्रैक के किनारे कबाड़ बीनते देखा गया है। इस सूचना की पुलिस ने तस्दीक की तो कई और लोगों ने आरोपी को देखे जाने की जानकारी दी। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश के लिए बुधवार को ड्रोन कैमरे से तलाशी अभियान चलाया गया। अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से लेकर कमलपुुर रेलवे स्टेशन से आगे तक साइबर सेल ने रेलवे ट्रैक और आसपास के इलाकों की सर्चिंग की। सरगुजा पुलिस के अनुसार कम से कम 7 लोगों ने आरोपी को देखने की जानकारी दी है। इनमें कबाड़ बीनने वाले भी शामिल हैं। इसी आधार पर पुलिस यह अभियान चला रही है। चल रही तलाश-एसएसपी सरगुजा एसएसपी राजेश अग्रवाल ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। आरोपी को सिलफिली क्षेत्र में देखा गया था। ड्रोन कैमरे की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है इसके साथ ही गांव-गांव में भी मुखबिर तैनात किए गए है। लोगों से भी आह्वान किया गया है कि आरोपी के नजर आने पर इसकी सूचना पुलिस को दी जाए।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button