School merging: कलेक्टर बोले- युक्तियुक्तकरण में सरगुजा के 7 स्कूलों का हुआ समायोजन, अब 2048 स्कूल होंगे संचालित | School merging: 7 schools of Sarguja were adjusted in rationalization
सरगुजा जिले में 3 जून को प्राइमरी स्कूल के शिक्षकों की काउंसलिंग की गई, जिसमें 302 शिक्षकों को एकल शिक्षकीय एवं शिक्षक विहीन विद्यालयों में समायोजित (School merging) किया गया। वहीं 4 जून को पूर्व माध्यमिक शाला, हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल के 146 शिक्षक एवं व्याख्याताओं का समायोजन किया गया।
जिले के कई ऐसे हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल जहां लम्बे समय से भौतिकी, रसायन, गणित, अंग्रेजी, जीवविज्ञान के शिक्षक नहीं थे वहां शिक्षकों के समायोजन (School merging) से जिले की शैक्षणिक व्यवस्था मजबूत होगी। इन स्कूलों में हाई स्कूल कटिंदा, सहनपुर, सरभंजा, खडग़ांव, फुलचुही, फतेहपुर, बटवाही, डांडक़ेसरा शामिल है।
संभाग के सबसे बड़े स्कूल मल्टीपर्पज अम्बिकापुर जहां लगभग 1800 दर्ज संख्या है में कुल 7 व्याख्याताओं को समायोजित किया गया। कलेक्टर ने बताया जिले में 14 प्राथमिक शालाएं शिक्षक विहीन एवं 224 शालाएं एकल शिक्षकीय हैं, इन विद्यालयों में काउंसलिंग के माध्यम से शिक्षकों की आपूर्ति कर ली गयी है।
प्राथमिक स्कूलों में 302 शिक्षक और मिडिल स्कूलों में 36 शिक्षकों की आवश्यकता थी, जिन्हें समायोजन (School merging) से पूर्ण कर लिया गया है। प्राइमरी स्कूलों में 139 एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं में 287 शिक्षक अतिशेष हैं, जिन्हें क्रमश: काउंसिलिंग के माध्यम से समायोजित किया जाएगा। प्रेसवार्ता में जिला पंचायत सीईओ विनय अग्रवाल, एपीसी रविशंकर पांडेय उपस्थित रहे।
School merging: 545 शिक्षक समायोजन से शेष
जिले में 7 स्कूलों का समायोजन (School merging) किया जा रहा है। 2055 स्कूलों में से 2048 स्कूल यथावत संचालित होंगे। हाई स्कूल अजिरमा में वाणिज्य विषय का व्याख्याता पदस्थ है, जबकि हाई स्कूल में वाणिज्य संचालित नहीं होता। लखनपुर कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में वाणिज्य के व्याख्याता पदस्थ हैं, जबकि वाणिज्य में एक भी छात्राएं अध्ययनरत नहीं हैं, उन्हें आवश्यकता वाले विद्यालयों में काउंसलिंग से भेजा गया।
कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल लुण्ड्रा, उमावि गुमगराकला, उमावि लहपटरा, उमावि बकिरमा में अभी तक भौतिकी विषय के व्याख्याता पदस्थ नहीं थे, वहां उन्हें व्याख्याता मिले। जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा ने बताया कि जिले में कुल 993 अतिशेष शिक्षक हैं, जिसमें से 448 शिक्षक समायोजित (School merging) हुए तथा 545 अतिशेष शिक्षक समायोजन से शेष हैं।
Source link













