विज्ञापन दें / सहयोग करें

किताबें मिलने के 48 घंटे में स्कैनिंग जरूरी, ताकि ये समय पर बंटें – Mahasamund News


भास्कर न्यूज| महासमुंद नए शिक्षा सत्र की शुरुआत के साथ ही शिक्षा विभाग ने गैर-अनुदान प्राप्त अशासकीय (निजी) स्कूलों पर सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में नगर के शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागार में जिले के सभी निजी स्कूलों के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) बीएल देवांगन ने शाला संचालन और छात्र हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए। डीईओ देवांगन ने स्पष्ट कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित सभी छात्र-हितैषी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ हर पात्र विद्यार्थी तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने दो टूक कहा कि निजी शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत बच्चों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सहायक संचालक एनके सिन्हा ने निजी विद्यालयों की मान्यता, पंजीयन नवीनीकरण, शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत गरीब बच्चों के प्रवेश तथा विद्यालयों में आवश्यक दस्तावेजों के संधारण से संबंधित कानूनी एवं तकनीकी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी प्रक्रियाओं को समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि सत्र के दौरान किसी प्रकार की प्रशासनिक बाधा उत्पन्न न हो। बैठक में एपीसी हर्षिता चंद्राकर सहित महासमुंद जिले के सभी गैर-अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। विभाग ने स्पष्ट किया कि आगामी समय में नियमों के पालन पर निगरानी रखी जाएगी। किताबें मिलने के 48 घंटे के भीतर करनी होगी ऑनलाइन स्कैनिंग: इसके बाद एडीपीओ प्रमोद कुमार कन्नौजे ने सत्र के एक सबसे महत्वपूर्ण नियम की जानकारी देते हुए कहा कि डिपो से पुस्तकें प्राप्त होने के ठीक 48 घंटे के भीतर सभी पुस्तकों की ऑनलाइन स्कैनिंग करना अनिवार्य है। यदि किसी प्राचार्य या स्कूल को स्कैनिंग की प्रक्रिया में तकनीकी समस्या आती है, तो वे तुरंत अपने संकुल समन्वयक के माध्यम से ब्लॉक या जिला स्तर पर इसकी रिपोर्ट करें। स्कैनिंग की पूरी प्रक्रिया प्राचार्यों को समझाई गई समग्र शिक्षा के डीएमसी रेखराज शर्मा ने पाठ्यपुस्तक वितरण से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पाठ्यपुस्तक डिपो से स्कूल स्तर तक किताबें किस प्रक्रिया के तहत प्राप्त की जानी हैं। प्रोग्रामर विकास मोहंती ने प्राचार्यों को पुस्तक स्कैनिंग की लाइव प्रक्रिया समझाई और इसके तकनीकी समाधानों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button