विज्ञापन दें / सहयोग करें

बिलासपुर के सरपंच पुत्र की हत्या की सुपारी लेने वाला 5 साल बाद ओडिशा से गिरफ्तार, सरकंडा पुलिस को बड़ी सफलता

बिलासपुर संभाग के रतनपुर क्षेत्र में साल 2021 में हुए चर्चित मोंटी कश्यप (सरपंच पुत्र) हत्या की साजिश मामले में सरकंडा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली ह …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 31 May 2026 10:14:47 AM (IST)Updated Date: Sun, 31 May 2026 10:14:47 AM (IST)

सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में आरोपित युवक

HighLights

  1. वारदात से पहले ही पुलिस ने नाकाम किया था मर्डर प्लान।
  2. कट्टा बरामद कर अब मुख्य सप्लायर को भेजा जेल।
  3. मोपका चौकी पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। रतनपुर क्षेत्र के ग्राम गिधौरी के सरपंच शिवनारायण कश्यप के बेटे मोंटी कश्यप की हत्या की साजिश से जुड़े पांच साल से फरार आरोपित को सरकंडा पुलिस ने ओडिशा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित पर हत्या की साजिश रचने के साथ ही देशी कट्टा और कारतूस उपलब्ध कराने का आरोप है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि 23 अक्टूबर 2021 को तत्कालीन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर बंगालीपारा क्षेत्र में दबिश दी थी। वहां से पुलिस ने सुमेश कश्यप को पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया था कि वह अपने साथियों राकी उर्फ करण कश्यप और किशन कश्यप के साथ मिलकर चुनावी रंजिश के कारण गिधौरी के सरपंच शिवनारायण कश्यप के बेटे मोंटी कश्यप की हत्या की योजना बना रहा था।

आरोपितों ने हत्या के लिए राजगंगपुर निवासी कुंदन सागर से देशी कट्टा और कारतूस मंगवाए थे। वे मोंटी कश्यप की हत्या के लिए मौके की तलाश में थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान सुमेश कश्यप के कब्जे से एक देशी कट्टा और एक कारतूस तथा राकी उर्फ करण कश्यप के पास से एक कारतूस जब्त किया गया था। मामले में तीन आरोपितों की पहले ही गिरफ्तारी कर चालान न्यायालय में पेश किया जा चुका है।

घटना के बाद से कुंदन सागर लगातार फरार चल रहा था। उसकी तलाश में पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। हाल ही में मोपका चौकी पुलिस की टीम को उसके ओडिशा में होने की सूचना मिली। इसके बाद टीम ने राजगंगपुर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

हत्या की साजिश से पहले पुलिस ने विफल किया था प्लान

वर्ष 2021 में पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक गंभीर वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने सुमेश कश्यप को पकड़ा था। पूछताछ में उसने बताया कि चुनावी रंजिश के चलते मोंटी कश्यप की हत्या की योजना बनाई गई थी। आरोपितों ने इसके लिए अवैध हथियार और कारतूस का इंतजाम भी कर लिया था। पुलिस के अनुसार आरोपित लगातार हत्या के लिए उपयुक्त समय और अवसर की तलाश में थे। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो बड़ी वारदात हो सकती थी। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई कर देशी कट्टा और कारतूस बरामद कर षड्यंत्र को विफल कर दिया था। इसके बाद मामले में शामिल तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 17 लाख की ठगी, रेंज साइबर थाना ने अंतरराज्यीय गिरोह के 4 आरोपी दबोचे

हथियार उपलब्ध कराने वाला आरोपी पांच साल तक रहा फरार

जांच में सामने आया था कि हत्या की साजिश में शामिल आरोपितों को देशी कट्टा और कारतूस उपलब्ध कराने में कुंदन सागर की महत्वपूर्ण भूमिका थी। पुलिस द्वारा मुख्य आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद वह ओडिशा भाग गया था और लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी था। पुलिस की विभिन्न टीमों ने उसकी तलाश में कई बार प्रयास किए, लेकिन वह हाथ नहीं आया। हाल ही में मिली सूचना के आधार पर मोपका चौकी पुलिस ने राजगंगपुर में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे बिलासपुर लाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button