हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस में बढ़ी यात्री सुविधा: 29 मई से एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जुड़ेगा; कंफर्म टिकट की संख्या बढ़ेगी – Bilaspur (Chhattisgarh) News
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन ने यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। हैदराबाद-रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा। यह सुविधा 29 मई से स्थायी रूप से शुरू होगी।
.
गाड़ी संख्या 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस में यह सुविधा 29 मई से हैदराबाद से शुरू होगी। वहीं गाड़ी संख्या 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस में यह सुविधा 1 जून से रक्सौल से मिलनी शुरू होगी।
रेलवे प्रशासन का यह कदम यात्रियों को अधिक कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने की दिशा में है। रेल प्रशासन के अनुसार वे यात्री सुविधाओं में लगातार वृद्धि कर रहे हैं। इस नई व्यवस्था से यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।
…………………..
इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 ट्रेनें रद्द:झारखंड-ओडिशा जाने वाले यात्री परेशान होंगे, 28 जून तक नहीं चलेंगी गाड़ियां, कई ट्रेनों का रूट बदला
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 ट्रेनों को 21 मई यानी आज से 28 जून तक रद्द कर दिया गया है। इसमें से चार गाड़ियां अलग-अलग दिनों में कैंसिल रहेगी। भीषण गर्मी के बीच झारखंड और ओडिशा जाने वाले यात्रियों की परेशानियां और बढ़ सकती है। पढ़ें पूरी खबर…
Source link











