विज्ञापन दें / सहयोग करें

रीलबाज DSP की पत्नी! नीली बत्ती लगी कार के बोनट पर बैठकर काटा केक, Video वायरल होते ही मचा बवाल | DSP’s wife cut the cake in the official car

वीडियो हुआ वायरल

डीएसपी तस्लीम आरिफ बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 12वीं बटालियन में पोस्टेड हैं। उनकी पत्नी नीली बत्ती लगे वाहन के बोनट पर बैठीं हैं और उसी पर केक सजाया गया है। इसका वीडियो शूट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया गया। डीएसपी की पत्नी के बर्थडे सेलिब्रेशन के वायरल वीडियो में जिस नीली बत्ती वाली गाड़ी में डीएसपी की पत्नी और उनकी सहेलियां सवार हैं, उस गाड़ी का नंबर सीजी 15 ईएफ 3978 है। यह निजी वाहन है, जिसमें डीएसपी द्वारा नीली बत्ती लगाई गई है।

‘इनके लिए नियम नहीं’

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपने आधिकारिक फेसबुक से इस वीडियो को पोस्ट किया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने लिखा है कि हाईकोर्ट लगातार ऐसे मामलों में फटकार लगा रहा है। ऐसा कृत्य करने पर युवाओं को छपरी बताया जाता है। लेकिन छत्तीसगढ़ में पदस्थ डीएसपी की धर्मपत्नी होने की कई फायदे हैं, आपके लिए कोई नियम कायदे नहीं हैं।

यह भी पढ़ें

Car-scooty accident: स्कूटी सवार 12वीं की छात्रा को टक्कर मार कार ने घसीटा, हुई मौत, कोचिंग से लौटते हादसा

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह कहां का है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। डीएसपी सरगुजा में पोस्टेड नहीं हैं, इस संबंध में कुछ नहीं कह सकता। – अमोलक सिंह ढिल्लो, एएसपी, सरगुजा


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button