विज्ञापन दें / सहयोग करें

कांग्रेस जिला अध्यक्ष की फेसबुक पोस्ट पर बवाल: लिखा- अनपढ़ की औलादों, ये डार्लिंग बिल लाए, इसलिए देश ने नकारा;थाने पहुंची BJP महिला मोर्चा – Jagdalpur News



छत्तीसगढ़ में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य की एक फेसबुक पोस्ट से बवाल हो गया है। उन्होंने लिखा है कि अनपढ़ की औलादों 2023 में माता, बहन, पत्नी आरक्षण बिल पास हो चुका था। कल वाला डार्लिंग बिल लाए थे, इसलिए देश ने नकार दिया। मौर्य की इस पोस्ट के बाद बस्तर में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। शनिवार को BJP महिला मोर्चा की कार्यकर्ताएं पुलिस थाने पहुंच गईं। उन्होंने सुशील मौर्य के खिलाफ FIR दर्ज करने लिखित शिकायत की है। महिला मोर्चा ने पोस्ट को अभद्र और महिलाओं का अपमान करने वाला बताया है और कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई की मांग महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष माहेश्वरी ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष ने नारीशक्ति वंदन अधिनियम को लेकर फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जो महिलाओं की गरिमा के खिलाफ है। इस तरह की टिप्पणी स्वीकार नहीं है। यह महिलाओं का अपमान है और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। महिला मोर्चा ने आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग की है, उनका कहना है कि इस मामले में जल्द कार्रवाई की जाए। शिकायत के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहीं। ASP बोले- जांच कर करेंगे कार्रवाई बस्तर जिले के ASP महेश्वर नाग ने दैनिक भास्कर से कहा कि मामले की लिखित शिकायत मिली है। हम जांच कर रहे हैं। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button