विज्ञापन दें / सहयोग करें

RTE Admission 2026 Update: तीसरे चरण का रिजल्ट जारी, 156 सीटों का आवंटन, 384 सीटें अब भी रिक्त

RTE Admission 2026 Update: शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के तहत सत्र 2026-27 के लिए तीसरे और अंतिम चरण की लॉटरी गुरुवार को स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की मौजूदगी में निकाली गई। इस चरण में 156 बच्चों को निजी स्कूलों में सीट आवंटित की गई। हालांकि, इसके बावजूद जिले में 384 सीटें अब भी खाली हैं। तीसरे चरण की लॉटरी में कुल 840 आवेदकों ने भाग लिया। चयनित विद्यार्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया 17 से 27 अगस्त तक चलेगी। आरटीई के तहत जिले में कुल 1,581 सीटें निर्धारित की गई थीं।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button