जेल में रची डकैती की साजिश, बाहर आते ही प्लान तैयार, जांजगीर-चांपा में वारदात से पहले 5 गिरफ्तार
Janjgir Champa Crime News: अपराध की दुनिया में कई बार वारदात की शुरुआत घटनास्थल से नहीं, बल्कि जेल की चारदीवारी के भीतर से होती है। जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र में डकैती की नाकाम साजिश के मामले में भी कुछ ऐसा ही सामने आया है। पुलिस के अनुसार करही गांव की सत्या मेडिकल एवं किराना दुकान में डकैती डालने की योजना जेल में ही तैयार हुई थी। जेल में बंद रहने के दौरान आरोपियों की आपस में मुलाकात हुई और इसी दौरान करही की मेडिकल दुकान को निशाना बनाने की योजना बनाई गई।
Follow Us












