Red Fort Blast Live: शौचालय की छत से मिला एक हाथ, फरीदाबाद के खंदावली में भारी पुलिस बल तैनात
12:22 PM, 13-Nov-2025
फरीदाबाद पुलिस ने आरोपी को दिल्ली पुलिस के हवाले किया
फरीदाबाद के खंदावली गांव में लाल रंग की कार खड़ी करने के आरोपी युवक को फरीदाबाद पुलिस ने पकड़ कर दिल्ली पुलिस के हवाले किया। अब दिल्ली पुलिस की टीम उससे पूछताछ कर रही है।
12:10 PM, 13-Nov-2025
सीसीटीवी फुटेज में दिखा उमर
दिल्ली पुलिस द्वारा पुष्टि की गई एक वायरल सीसीटीवी फुटेज में, आरोपी डॉ. उमर उन नबी को लाल किले के पास तुर्कमान गेट मस्जिद में देखा जा सकता है।
दिल्ली आतंकी विस्फोट मामला | दिल्ली पुलिस द्वारा पुष्टि की गई एक वायरल CCTV फुटेज में, आरोपी डॉ उमर उन नबी को लाल किले के पास तुर्कमान गेट मस्जिद में देखा जा सकता है। pic.twitter.com/hBeohanLkB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 13, 2025
11:36 AM, 13-Nov-2025
लाल कार पार्क करने वाले व्यक्ति को हिरासत में लिया
खुफिया एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, फरीदाबाद पुलिस ने फरीदाबाद के खंडावली में लाल रंग की इकोस्पोर्ट कार पार्क करने वाले व्यक्ति को हिरासत में लिया है। कार पार्क करने वाले व्यक्ति का नाम फहीम बताया जा रहा है, जो आरोपी डॉ. उमर उन नबी का रिश्तेदार भी है।
11:08 AM, 13-Nov-2025
शौचालय की छत से एक हाथ मिला
लाल किला के पास हुए ब्लास्ट के मामले में तीन दिन बाद भी मृतकों के शवों के टुकड़े मिलने का सिलसिला जारी है। लाजपत राय मार्केट के पास बने शौचालय की छत से एक हाथ मिला है। क्राइम और फोरेंसिक साइंस की टीम ने कब्जे में लिया। मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया।
10:25 AM, 13-Nov-2025
दिल्ली में रेडिसन होटल के पास सुनाई दी धमाके की आवाज
महिपालपुर के रेडिसन के पास विस्फोट की सूचना मिली और पुलिस बल को तुरंत मौके पर भेजा गया। कॉल करने वाले से संपर्क किया गया और बताया गया कि जब वह गुरुग्राम जा रहा था, तभी एक तेज आवाज सुनाई दी। मौके पर कोई घटनास्थल नहीं मिला। स्थानीय पूछताछ में एक गार्ड ने बताया कि धौला कुआं जा रही एक डीटीसी बस का पिछला टायर फट गया था, इसलिए यह आवाज आई थी। मौके पर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। स्थिति सामान्य है और चिंता की कोई बात नहीं है।
10:12 AM, 13-Nov-2025
अब सीएफएसएल की टीम आकर करेगी जांच
खंदावली गांव में खड़ी लाल कार
– फोटो : अमर उजाला
आतंकियों की लाल कार को एनएसजी ने जांच के बाद खिड़की व बोनेट खोल दिये हैं। अब सीएफएसएल की टीम आकर जांच करेगी।
10:08 AM, 13-Nov-2025
एनएसजी की टीम खंदावली से गई, अब सीएफएसएल की टीम को बुलाया
फरीदाबाद के खंदावली गांव से एनएसजी की टीम जांच के बाद यहां से चली गई है। अब सीएफएसएल की टीम को फिर से बुलाया गया है। भारी संख्या में पुलिस बल अभी भी खंदावली गांव में तैनात है।
10:00 AM, 13-Nov-2025
फरीदाबाद के खंदावली गांव में भारी पुलिस बल तैनात
खंदावली में एनएसजी की कार्रवाई
– फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद के खंदावली गांव में एनएसजी की कार्रवाई आज सुबह भी जारी है। कार्रवाई रात से चल रही है। पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बता दें कि खंदावली गांव में वह लाल कार मिली है जिसका इस्तेमाल दिल्ली धमाके में किया गया।
09:36 AM, 13-Nov-2025
उमर और डॉ. मुजम्मिल के बीच पैसों का विवाद
सूत्रों के मुताबिक, लाल किला विस्फोट के आरोपी डॉ. मुजम्मिल, डॉ. अदील, उमर और शाहीन ने मिलकर लगभग 20 लाख रुपये नकद जुटाए, जो उमर को सौंपे गए। बाद में उन्होंने गुरुग्राम, नूंह और आसपास के इलाकों से आईईडी तैयार करने के लिए 3 लाख रुपये मूल्य का 20 क्विंटल से ज्यादा एनपीके उर्वरक खरीदा। उमर और डॉ. मुजम्मिल के बीच पैसों का विवाद भी था। उमर ने सिग्नल ऐप पर 2-4 सदस्यों वाला एक ग्रुप बनाया था।
09:18 AM, 13-Nov-2025
लाल किला मेट्रो स्टेशन बंद
डीएमआरसी द्वारा दी जानकारी के मुताबिक, ‘सुरक्षा कारणों से लाल किला मेट्रो स्टेशन अगली सूचना तक बंद रहेगा। अन्य सभी स्टेशन सामान्य रूप से कार्यरत हैं।’











