विज्ञापन दें / सहयोग करें

छत्तीसगढ़ में व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 29 नवंबर को संभावित परीक्षा

स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत पांच हजार शिक्षकीय पदों पर भर्ती की घोषणा कर चुके हैं। उसी क्रम में विभाग ने व्याख्याता पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है।

लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ के अनुसार व्याख्याता के कुल 854 पदों में ई-संवर्ग की शालाओं में 424 पद और टी-संवर्ग की शालाओं में 430 पद भरे जाएंगे।

विषयवार पदों की बात करें तो हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत में सर्वाधिक 120-120 पदों पर भर्ती होगी।

व्याख्याता पदों के लिए लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) द्वारा किया जाएगा। परीक्षा संभावित 29 नवंबर को होगी।

आवश्यक शैक्षणिक अर्हता, आयु सीमा एवं अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी भर्ती विज्ञापन में दी जाएगी।

भर्ती परीक्षा का पाठ्यक्रम छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। विस्तृत विज्ञापन व्यापम की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

आवेदन भरने की तिथि एवं अन्य आवश्यक जानकारी CGSSB द्वारा अलग से जारी की जाएगी।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button