विज्ञापन दें / सहयोग करें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एसएसपी शशिमोहन सिंह को बैच और स्टार पहनाकर दी बधाई

जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को अपने निजी निवास, बगिया में जशपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शशिमोहन सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के पद पर पदोन्नति के अवसर पर बैच और स्टार पहनाए। जिसमें जिले के अनेक वरिष्ठ अधिकारी और परिजन उपस्थित थे।

इस अवसर पर कमिश्नर नरेन्द्र सिंह दुग्गा, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर रोहित व्यास, और जिला पंचायत के सीईओ अभिषेक कुमार ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। एसपी शशिमोहन सिंह की धर्मपत्नी रेखा सिंह और उनके बेटे रिभु समर्थ सिंह भी इस गौरवपूर्ण क्षण में शामिल हुए।

शशिमोहन सिंह का करियर सफर
एसएसपी शशिमोहन सिंह 1997 बैच के डीएसपी रहे हैं। 2012 में उन्हें भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में शामिल होने का गौरव प्राप्त हुआ। विगत एक वर्ष से वे जशपुर में पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनके कार्यकाल में जशपुर में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय सफलता मिली है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस उपलब्धि पर श्री सिंह को बधाई दी और उनके भविष्य के कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। उपस्थित अधिकारियों और परिजनों ने भी इस सम्मानजनक अवसर पर शशिमोहन सिंह को बधाई दी।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button