विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायपुर में गौवंश तस्करी के फरार दो आरोपी गिरफ्तार: 30 मवेशियों को पकड़कर नागपुर ले जा रहे थे, पुलिस ने की थीं घेराबंदी – Raipur News


पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया था। 

रायपुर में गौवंश तस्करी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को खमतराई थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। इन आरोपियों में मुख्य आरोपी उमेश दावड़े निवासी नागपुर और उसका साथी विकास तिवारी निवासी सतना मध्यप्रदेश शामिल हैं।

.

जानकारी के अनुसार, प्रिंस सिंह परमार ने पुलिस को सूचना दी थी कि 1 नवंबर 2025 को ट्रक क्रमांक CG 04 JD 9815 में भारी मात्रा में गौवंश की तस्करी की जा रही है। सूचना पर पुलिस ने मेटल पार्क रांवाभाठा धनेली नाला क्षेत्र में नाकाबंदी की। सुबह करीब 4 बजे जब ट्रक मौके पर पहुंचा, पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें कुल 24 नग गौवंश भरे मिले, जिनमें से 5 की मौत हो चुकी थी। इस पर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया था।

जांच के दौरान वाहन स्वामी उमेश दावड़े को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। उसने बताया कि वह अपने साथियों विवेक तिवारी और विकास तिवारी के साथ मिलकर खैरागढ़ से 30 मवेशियों को नागपुर ले जा रहा था। रास्ते में 6 मवेशी ट्रक से कूद गए, जबकि बाकी 24 मवेशियों को रायपुर होते हुए नागपुर ले जाया जा रहा था। एक आरोपी आदतन गौ तस्कर

पुलिस ने उमेश दावड़े के बयान के आधार पर विकास तिवारी को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं, तीसरा आरोपी विवेक तिवारी अब भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस के अनुसार, उमेश दावड़े आदतन गौ तस्कर है, जिसके खिलाफ पहले से भी गौ तस्करी के मामले दर्ज हैं।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button