विज्ञापन दें / सहयोग करें

कोंडागांव में रानी लक्ष्मीबाई की जयंती मनाई गई: पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने पुष्पमाला अर्पित कर किया नमन – Kondagaon News

कोंडागांव में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती मनाई गई। यह आयोजन 20 नवंबर को हुआ, जिसमें रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई

.

कार्यक्रम में परिषद के जिलाध्यक्ष सूरज यादव ने निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण ले रहे युवक-युवतियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में रानी लक्ष्मीबाई ने साहस, स्वाभिमान और स्वतंत्रता की लौ को अमर किया है। हर वर्ष 19 नवंबर को उनकी जयंती उनके अदम्य साहस और पराक्रम को याद करने का अवसर प्रदान करती है।

सूरज यादव ने बताया कि रानी लक्ष्मीबाई की कहानी केवल तलवार चलाने और घुड़सवारी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उस अद्वितीय नारी शक्ति का प्रतीक है जिसने अंग्रेजी हुकूमत के अन्याय के खिलाफ अपने अधिकारों और भारत माता के स्वाभिमान की रक्षा के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष किया। उनका जीवन आज भी हर भारतीय, विशेषकर युवाओं और महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button