नक्सलवाद-खत्म होने पर रमन सिंह ने शाह को दिया धन्यवाद: सरदार पटेल से की तुलना, 31 मार्च 2026 को बताया ‘नई सुबह’ – Rajnandgaon News
छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर देश को नक्सलवाद से मुक्त कराने के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने इसे देश की आंतरिक सुरक्षा के इतिहास की बड़ी उपलब्धि बताया। डॉ. रमन सिंह ने अपने पत्र में अमित शाह की तुलना देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल से की। उन्होंने कहा कि जैसे सरदार पटेल ने रियासतों को जोड़कर देश को एक किया, वैसे ही अमित शाह ने नक्सलवाद खत्म कर देश को मजबूत और सुरक्षित बनाया है। रमन सिंह ने 31 मार्च 2026 को एक “नई सुबह” बताया। उनका कहना है कि अब देश माओवादी और लेनिनवादी जैसी हिंसक विचारधाराओं से मुक्त हो गया है। यूपीए सरकार पर साधा निशाना उन्होंने पहले की यूपीए सरकार पर भी निशाना साधा। उनका कहना है कि उस समय नक्सलवाद को सिर्फ राज्यों की समस्या माना गया, जिससे बस्तर जैसे इलाकों में विकास रुक गया और आदिवासी लोग पीछे रह गए। रमन सिंह ने यह भी कहा कि जब 24 अगस्त 2024 को अमित शाह ने नक्सलवाद खत्म करने की बात कही थी, तब उन्हें थोड़ा संदेह हुआ था। लेकिन 5 अगस्त 2019 को कश्मीर से धारा 370 हटाने के फैसले को याद किया। आदिवासी लोगों को मिलेंगी रोजगार के अवसर उन्होंने छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की ओर से आभार जताते हुए कहा कि अब बस्तर में बंदूक की जगह विकास की आवाज सुनाई देगी। आदिवासी लोगों को रोजगार के बेहतर मौके मिलेंगे। युवाओं को शिक्षा और कौशल से जोड़ा जाएगा। बस्तर आत्मनिर्भर बनकर आगे बढ़ेगा।
Source link












