विज्ञापन दें / सहयोग करें

राज्य स्थापना रजत जयंती पर राजनांदगांव में राज्योत्सव: डॉ. रमन सिंह ने स्टॉलों का अवलोकन किया, लोक कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी मिली – Rajnandgaon News

राजनांदगांव में राज्य स्थापना के 25 साल पूरे होने पर राज्योत्सव का आयोजन

राजनांदगांव में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में म्यूनिसिपल स्कूल मैदान में राज्योत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित विभागीय स्टॉल और प्रदर्शनी का अ

.

जनसंपर्क विभाग के स्टॉल पर शासन की लोकहितकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। यहां छत्तीसगढ़ जनमन पत्रिका, छत्तीसगढ़ में सुशासन के लिए नवाचार ब्रोशर, विकसित भारत की ओर बढ़ते कदम और छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पत्रिका का निःशुल्क वितरण किया गया।

महिला एवं बाल विकास विभाग का स्टॉल बना आकर्षण

महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में ‘पोट्ठ लईका’ पहल के बारे में जानकारी दी गई, जिसका उद्देश्य बच्चों के सुपोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यहां पौष्टिक एवं मिलेट्स व्यंजन, स्थानीय भाजियां और तिरंगा भोजन जैसे पौष्टिक आहार की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। साथ ही, जनमानस को बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के संबंध में भी बताया गया।

कृषि विभाग के स्टॉल पर रबी फसल चक्र परिवर्तन के तहत धान के बदले कम पानी की आवश्यकता वाली फसलों को बढ़ावा देने की जानकारी दी गई। महिला स्वसहायता समूह के उत्पाद जैसे रागी, कोदो, तेलघानी का सरसों तेल और जैविक चावल बिक्री के लिए उपलब्ध थे।

किसानों और बच्चों को सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

कृषक पाठशाला में किसानों को शासन की विभिन्न लोकहितैषी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसमें चना और मक्का की उन्नत उत्पादन तकनीक, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और जैविक खेती के बारे में बताया गया। कृषि कार्य के प्रमुख यंत्रों के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई।

उद्यानिकी विभाग के स्टॉल में गेंदा की खेती, शिमला मिर्च, केला, पपीता, बैगन, टमाटर और अन्य उद्यानिकी फसलों के संबंध में जानकारी दी गई। इस अवसर पर किसानों को फसल चक्र परिवर्तन के लिए प्रेरित किया गया।

शिक्षा विभाग के स्टॉल में चंद्रयान-3 का मॉडल और पर्यावरण में मीथेन गैस पर आधारित एक मॉडल प्रदर्शित किया गया, जो विषैली एवं प्रदूषित गैस को अवशोषित कर दूर करने का तरीका बताता है। स्कूली बच्चों के लिए शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के स्टॉल पर चिला, फरा, चौसेला, अईरसा, ठेठरी और खुर्मी जैसे छत्तीसगढ़ी व्यंजन उपलब्ध थे।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button