Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा की दो सीटों के लिए आज से नामांकन शुरू, कांग्रेस और भाजपा में दावेदार सक्रिय, 16 मार्च को होगा मतदान
उम्मीदवार 5 मार्च तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उम्मीदवार 9 मार्च तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। 16 मार्च को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। इसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना प्रारंभ की जाएगी। निर्वाचन में राज्य के कुल 90 विधानसभा सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें भारतीय जनता पार्टी के 54, इंडियन नेशनल कांग्रेस के 35 तथा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के एक सदस्य शामिल हैं। सभी विधायक मत-पत्र के माध्यम से मतपेटी में अपना मत प्रदान करेंगे। मतपत्र पर वरीयता अंकित करने के लिए केवल निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रदान किए गए बैंगनी रंग के स्कैच पेन का उपयोग किया जाएगा। किसी अन्य पेन का उपयोग मान्य नहीं होगा।
Source link
Follow Us











