विज्ञापन दें / सहयोग करें

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल…टीम इंडिया की जीत के लिए हवन: मंदिर में प्रार्थना, रायपुर के क्रिकेट फैंस ने किए खास इंतजाम, प्रोजेक्टर पर देखेंगे मैच – Raipur News



भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला आज अहमदाबाद में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर राजधानी रायपुर में क्रिकेट प्रेमियों के बीच काफी उत्साह है। इसी को लेकर खम्हारडीह थाना के पास स्थित सुरेश्वर महादेव मंदिर में क्रिकेट फैंस ने भारत की जीत के लिए हवन-पूजन किया। मंदिर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और भगवान शिव से टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना की। मैच को लेकर शहर के खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में भी खासा उत्साह है। अग्रवाल समाज की ओर से फाइनल मैच के मौके पर विशेष आयोजन किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ी और क्रिकेट प्रेमी शामिल होंगे। इस आयोजन में सभी लोग मिलकर सामूहिक रूप से मैच देखेंगे। शाम 6 बजे से दर्शकों के लिए प्रोजेक्टर लगाकर मैच दिखाया जाएगा। सिविल लाइन स्थित छत्तीसगढ़ क्लब में भी मैच देखने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। यहां भी बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना है। फाइनल मैच को लेकर पूरे शहर में उत्साह का माहौल है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button