Raipur News: इस बार आम की कीमतें काबू में, आंध्र और ओडिशा से रायपुर आ रही बैंगनफली, आम्रपाली, दशहरी की किस्में | This time the prices of mango are under control, varieties of brinjal, amrapali
सरगुजा संभाग में आम का उत्पादन अच्छा सरगुजा संभाग में आम की पैदावार भी अच्छी होती है। इसके बावजूद यूपी, बिहार और पं बंगाल से आम आ रहे हैं। छोटे दुकानदारों का कहना है कि बाहर से आने वाले आम के दामों में पिछले वर्ष की तुलना में 10 से 15 रुपए की गिरावट आई है। बिलासपुर में तेलंगाना और आंध्र से आम रहे हैं। वही संभाग में कई बगीचों में अच्छा उत्पादन होने से स्थानीय आम का स्वाद लोग ले रहे हैं।
यहां पर कीमतों में कोई खास फर्क नही हैं। राजनांदगांव क्षेत्र में भी आम आसपास के गांवों से आ रहे हैं, पर महाराष्ट्र, आंध्र और तेलंगाना से ज्यादा आम आ रहे हैं। छग के बस्तर में भी आम की पैदावार अच्छी होती हैं। यहां पर भी अच्छी फसल होती है।
शहर के खुदरा बाजार में ये हैं भाव बैंगनफल्ली 75 से 80 रुपए किलो आम्रपाली 55 से 60 रुपए किलो दशहरी 55 से 60 रुपए किलो तोताफल्ली 50 से 55 रुपए किलो
लगड़ा आम 60 से 65 रुपए किलो राजधानी और आसपास के क्षेत्र में फिलहाल ओडिशा, आंध्रा और तेलंगाना के आम आ रहे हैं। इनकी कीमत में कोई खास फर्क नहीं है। फिलहाल यहां पर ओडिशा और आंध्र प्रदेश से आम आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश से आम आने में समय लगेगा।
-मोहन वाधवानी, अध्यक्ष, लालपुर फल विक्रेता संघ
Source link











