Raipur News: सीएससी डिजिटल क्रांति के वास्तविक सूत्रधार | Chhattisgarh Finance Minister Op Choudhary Stated That Csc Are The True Architects Of The Digital Revolution
उन्होंने प्रदेश के 38 हजार पंजीकृत सीएससी संचालकों और उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि उनके अथक प्रयासों से छत्तीसगढ़ के तीन करोड़ नागरिकों को सरकारी सेवाएं सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध हो रही हैं। उन्होंने कहा कि सीएससी ने वास्तविक अर्थों में सिंगल विंडो सिस्टम (Single Window System) को चरितार्थ किया है। जहां एक ही स्थान पर राजस्व, श्रम, बिजली, आयुष्मान (Ayushman), बैंकिंग सहित अनेक सेवाएँ आम नागरिकों को मिल रही हैं।
Source link
Follow Us













