विज्ञापन दें / सहयोग करें

फ्लाईओवर के लिए 6 गांवों में भूमि खरीद-बिक्री पर रोक: रेलवे ने की थी मांग, ज्यादा मुआवजे के लिए माफिया हो गए थे एक्टिव – Bilaspur (Chhattisgarh) News


बिलासपुर जिले में दगोरी-बिल्हा के बीच फ्लाईओवर निर्माण के लिए 6 गांवों में भूमि की खरीद-बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। प्रतिबंधित क्षेत्र में बिलासपुर जिले के बिल्हा तहसील के बिल्हा, दगोरी, गोढ़ी, उटगन, किरारीगोढ़ी और भैंसबोड़ गांव शामि

.

यह कदम फ्लाईओवर के एलाइन्मेंट क्षेत्र में आने वाली भूमि की अवैध और अनाधिकृत लेन-देन को रोकने के लिए उठाया गया है।

भू-माफिया हो गए थे एक्टिव

रेलवे द्वारा भू-अर्जन की प्रक्रिया शुरू होते ही भूमाफिया सक्रिय हो गए थे। वे अधिक मुआवजा पाने के लिए जमीन को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटकर नामांतरण और बंटाकन कराने में जुट गए थे।

इस मामले में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के उप मुख्य अभियंता (निर्माण) ने 3 जून को शासन को पत्र लिखा था। उन्होंने प्रस्तावित फ्लाईओवर के एलाइन्मेंट में आने वाले क्षेत्रों में भूमि की अवैध गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की थी। इसके बाद शासन ने यह कार्रवाई की है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button