विज्ञापन दें / सहयोग करें

Raigarh News: सुरक्षा नियमों में लापरवाही पड़ी भारी, खरसिया के वंदना पेट्रोल पंप को प्रशासन ने किया सील

रायगढ़ जिले के खरसिया में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वंदना पेट्रोल पंप को सील कर दिया। देर रात हुई इस कार्रवाई के दौरान पेट्रोल पंप में कई तरह की अनियमितताएं और सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई।

जिला प्रशासन की टीम ने आकस्मिक निरीक्षण के दौरान पाया कि पेट्रोल पंप संचालन में शासन द्वारा तय नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। जांच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में खामियां मिलने पर अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई और मौके पर ही पंप को सील करने की कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के समय खरसिया एसडीएम प्रवीण तिवारी, जिला खाद्य अधिकारी और तहसीलदार मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुरक्षा और मानकों से समझौता किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि जिले में संचालित अन्य पेट्रोल पंपों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की भी लगातार जांच की जाएगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ इसी तरह सख्त कदम उठाए जाएंगे।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button