विज्ञापन दें / सहयोग करें

राज्य स्तरीय सम्मान: सोशल मीडिया में जशपुर को तीसरा स्थान

राज्य स्तरीय जनसंपर्क अधिकारियों एवं सोशल मीडिया समन्वयकों की समीक्षा बैठक रायपुर में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न जिलों से आए सोशल मीडिया समन्वयकों को सोशल मीडिया की आधुनिक तकनीकों और AI टूल्स के प्रभावी उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान सभी जिलों के सोशल मीडिया समन्वयकों को Task Sarup AI के माध्यम से रील्स और वीडियो तैयार करने का कार्य सौंपा गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच जिलों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया, जिसमें जशपुर जिले ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

अपर संचालक संतोष मौर्य ने जशपुर जिले के सोशल मीडिया समन्वयक अंक पांडे को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। जशपुर जिले द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और सफलता की कहानियों को प्रभावी एवं व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करने के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्य को भी सराहा गया।

अंक पांडे को सफलता की कहानियों के बेहतर लेखन, सोशल मीडिया पर प्रभावी प्रचार-प्रसार और उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान जशपुर जिले में जनसंपर्क और सोशल मीडिया के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों का प्रमाण है।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button