विज्ञापन दें / सहयोग करें

बिलासपुर में ‘पूजा खेड़कर’ जैसा फर्जीवाड़ा: फर्जी EWS सर्टिफिकेट के जरिए तीन छात्राओं का MBBS में एडमिशन, राजस्व अफसरों की भूमिका पर उठे सवाल – Bilaspur (Chhattisgarh) News

MBBS में एडमिशन लेने के लिए बनवाए फर्जी EWS सर्टिफिकेट।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में MBBS में एडमिशन लेने के लिए ट्रेनी IAS पूजा खेड़कर जैसा फर्जीवाड़ा किया गया है। फर्जी EWS (इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन) सर्टिफिकेट के जरिए नीट (UG) परीक्षा में तीन छात्राएं सिलेक्ट हो गईं। जिसके बाद मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस में

.

इस फर्जीवाड़ा में एक छात्रा श्रेयांशी गुप्ता बीजेपी नेता और उत्तर मंडल अध्यक्ष की सतीश गुप्ता की भतीजी है। इसके साथ ही फर्जीवाड़ा करने वालों में सुहानी सिंह और भाव्या मिश्रा का भी नाम शामिल है। जिनका अलग-अलग मेडिकल कॉलेजों में दाखिला हुआ है। अब इन तीनों छात्राओं को ट्रेनी IAS पूजा खेड़कर फर्जीवाड़ा केस से जोड़कर देखा जा रहा है।

वेरीफिकेशन में फर्जीवाड़ा का हुआ खुलासा दरअसल, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा ने सीट अलॉटमेंट के बाद छात्रों के दस्तावेज़ वेरिफिकेशन के लिए बिलासपुर तहसील भेजा था। इसकी जांच हुई तब पता चला कि इन तीन छात्राओं के नाम पर कभी कोई आवेदन या प्रकरण तहसील में दर्ज ही नहीं हुआ था, फिर भी उनके नाम से EWS सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया। तहसीलदार गरिमा सिंह ने स्पष्ट किया है कि इन छात्राओं के नाम से कभी कोई आवेदन तहसील कार्यालय में दर्ज नहीं हुआ। न ही तहसील से इन छात्राओं के नाम से कभी कोई सर्टिफिकेट जारी किया गया है।

बड़ा सवाल- छात्राओं के हाथ कैसे आया मार्कशीट ऐसे में अब सवाल उठता है कि जब राजस्व विभाग के अफसरों ने मार्कशीट जारी नहीं किया है तो उनके सील और हस्ताक्षर वाला मार्कशीट यानी कि राजस्व विभाग का दस्तावेज छात्रों के हाथ कैसे लगा। आरोप है कि फर्जी सर्टिफिकेट बनाने में राजस्व विभाग के अफसरों और कर्मचारियों की मिलीभगत हो सकती है। मामला सामने आने पर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने एसडीएम मनीष साहू से जांच की पूरी रिपोर्ट मांगी है। वहीं, एसडीएम साहू का कहना है कि जांच रिपोर्ट में स्पष्ट है कि इन तीन छात्राओं ने EWS सर्टिफिकेट के लिए प्रकरण ही प्रस्तुत नहीं किया है। ऐसे में उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ऑफिस से फाइल गायब करने का आरोप, क्लर्क को नोटिस तहसील में फिलहाल ऐसे तीन फर्जी ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र बनाए जाने की पुष्टि हुई है, जबकि चार प्रमाणपत्रों की जांच चल रही है। जिन तीन फर्जी ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्रों का बनाया जाना पाया गया है। आरोप है कि उनके दस्तावेज तहसील कार्यालय से गायब कर दिया गया है। इससे उस बाबू पर संदेह और भी गहरा गया है, जिसकी आईडी से ऑनलाइन मामला दर्ज हुआ है। बनाए गए फर्जी प्रमाणपत्रों पर तहसीलदार गरिमा सिंह ने अपना दस्तखत होने से पहले ही इंकार कर दिया है। अब इस मामले में सवाल यह उठ रहा है कि तहसीलदार ने दस्तखत नहीं किया, तो दस्तखत किसके हैं। दस्तावेज मिलने पर और भी कई तथ्यों का खुलासा हो सकता था, लेकिन वे पहले ही गायब कर दिए गए हैं।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button