विज्ञापन दें / सहयोग करें

सरगुजा में नई खदानों को लेकर विरोध तेज: जल-जंगल-जमीन बचाने के लिए आंदोलन का शंखनाद, बैज बोले- सरकार उद्योगपतियों की गुलाम – Ambikapur (Surguja) News



सरगुजा के रामगढ़ में केते एक्टेंशन खदान सहित नई खदानों को स्वीकृति के विरोध में शनिवार को रामगढ़ में हजारों लोगों की मौजूदगी में परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने पूरे प्रदेश में खनन परियोजनाओं के विरोध में आंदोलन का शंखनाद किया। दीपक बैज ने कहा कि सरकार अडाणी, अंबानी की गुलाम है। पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के चारों ओर आज प्राकृतिक संसाधनों की लूट की शुरुआत हो चुकी है। पूर्व में हसदेव क्षेत्र में सिर्फ एक खदान को मंजूरी दी गई थी। अब कई खदानें खुल गई और लगभग 23 खदानें चिह्नांकित हैं। केते एक्सटेंशन को मंजूरी के बाद अब हमारे रामगढ़ का अस्तित्व संकट में है। उद्योगपतियों के लिए संसाधनों की लूट सिंहदेव ने कहा कि इनकी भूख बढ़ती ही जा रही है। ये लगातार हमारी प्राकृतिक संपदाओं को लूट रहे हैं। सिंहदेव ने कहा कि ऐतिहासिक मंदिर के स्थान पर नई भव्य मंदिर बनवाएं तो ये समझ लीजिए ये सरकार की कुटिल चाल है जो ऐतिहासिक रामगढ़ की मूर्ति को यहां स्थापित करेगी। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों उत्तर से दक्षिण और फिर कई दिशाओं में सरकार खदान खोलने लगातार काम कर रही है। पूरे छत्तीसगढ़ में हमें एकजुट होकर लड़ना है। टीएस सिंहदेव ने उदयपुर ब्लॉक के विभिन्न गांवों से आए लोगों से पूछा कितने लोगों को अडानी में नौकरी मिली। छत्तीसगढ़ का पूरा सामाजिक ताना-बाना ध्वस्त हो जाएगा। बैज बोले-सरकार अडाणी, अंबानी की गुलाम कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में आदिवासी मुख्यमंत्री है, लेकिन सबसे बुरी स्थिति आदिवासियों की ही है। चारों ओर खदान खुलती जा रही है। यह सरकार पूरी तरह अडानी, अंबानी और पूंजीपतियों की गुलाम बन गई है। सामने चेहरा तो सरकार का है, लेकिन पीछे अडानी जैसे लोग हैं जो पूरे तंत्र को चला रहे हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बस्तर से लेकर सरगुजा तक कि लड़ाई में एकजुट होकर हमें अपने जल, जंगल, जमीन की रक्षा करनी है। लोकतंत्रात्मक तरीके से गांधी जी के बताए मार्ग पर चल कर हमें जीतना है। लाखों पेड़ कटेंगे, खत्म हो जाएगा रामगढ़ हसदेव बचाव मंच के आलोक शुक्ला ने कहा कि केते एक्सटेंशन के जरिए 5000 एकड़ में 7 लाख पेड़ कटेंगे। जबकि यह एक निर्धारित माप के हैं, इसमें छोटे पौधे, कम मोटाई के पौधे शामिल ही नहीं हैं। शुक्ला ने कहा कि आगे भकूरमा और तारा कोल क्षेत्र में भी लगभग 20,000 एकड़ में पेड़ों का कटना है। ऐसे में यदि हम एकजुट नहीं हुए तो रामगढ़ सहित कई चीजें, कई जल स्रोत खत्म हो जाएंगे। यह अडानी और सरकार की बड़ी साजिश है। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा ने कहा कि आज फिर से देश पर कंपनी राज हावी है जो देश के हर हिस्से में देश की पूरी तंत्र पर ही कब्जा करना चाहता है। कभी भी कोई कंपनी इस देश की मालिक नहीं हो सकती। देश की मालिक यहां की जनता है। आप सब की एकजुटता कंपनी और सरकार को पराजित कर सकती है। सर्व आदिवासी समाज के विनोद नागवंशी, रामगढ़ संरक्षण और संवर्धन समिति के लोगों ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में रामगढ़ संरक्षण और संवर्धन समिति के सिद्धार्थ सिंहदेव, राजनाथ सिंह, ओम प्रकाश सिंह, रायगढ़ के अनिल अग्रवाल, हरिहरपुर की सुनीता पोर्ते, सामाजिक कार्यकर्ता गंगा राम पैंकरा, एआर कोरार्म, सुदेश टिकम सहित कई लोगों ने परिचर्चा में अपनी बातें रखीं। कार्यक्रम में उदयपुर के पंचायतों सहित लखनपुर, अम्बिकापुर शहर व ग्रामीण, सीतापुर, बतौली, मैनपाट, प्रेमनगर, श्रीनगर, सूरजपुर सहित अन्य स्थानों से आए हजारों ग्रामीण उपस्थित थे।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button