विज्ञापन दें / सहयोग करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 फरवरी को छत्तीसगढ़ आएंगी: बस्तर पंडुम कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ, प्रवास को लेकर प्रशासन ने तैयारियां की तेज – Raipur News



राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 फरवरी को छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर के दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति यहां बस्तर पंडुम के संभाग स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होकर इसका शुभारंभ करेंगी। राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रवास को लेकर राज्य प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस संबंध में बीते दिनों मुख्य सचिव विकास शील ने मंत्रालय महानदी भवन में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर सुरक्षा, प्रोटोकॉल और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की थी। समीक्षा के साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बस्तर कलेक्टर से जगदलपुर में की जा रही तैयारियों जल्द पूरा करने का निर्देश जारी किया था। सुरक्षा मजबूत करने का निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा घेरा, यातायात प्रबंधन, चिकित्सा सुविधाएं और आपातकालीन व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। रायपुर कलेक्टर को भी राष्ट्रपति के आगमन और प्रस्थान से जुड़ी व्यवस्थाओं के लिए जरूरी निर्देश दिए गए हैं।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button