विज्ञापन दें / सहयोग करें

रामानुजगंज में चैती छठ की तैयारियां जोरों पर: नगर पालिका कर रही विशेष व्यवस्थाएं, दूसरे राज्यों से भी आएंगे श्रद्धालु – Balrampur (Ramanujganj) News

रामानुजगंज में सूर्य उपासना के महापर्व चैती छठ की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। नगर पालिका प्रशासन द्वारा व्रतियों की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल के निर्देश पर कन्हर नदी स्थित राम मंदिर घाट पर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए अस्थायी पुलिया का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही, घाट को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाया जा रहा है। चार दिवसीय इस महापर्व के तहत, 23 मार्च को व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। इसके बाद, 24 मार्च को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने बताया कि रामानुजगंज में छठ पर्व के दौरान हर वर्ष अद्भुत आस्था और उत्साह का वातावरण रहता है। उन्होंने कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि व्रतियों को कोई असुविधा न हो। रामानुजगंज में दशकों से छठ पर्व की विशेष रौनक देखने को मिलती है, जहां छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों के साथ-साथ दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पर्व में शामिल होने पहुंचते हैं।

Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button