विज्ञापन दें / सहयोग करें

वन मंत्री कश्यप पर कर्मचारी से मारपीट के आरोप पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने जलाया पुतला – Raipur News

वन मंत्री केदार कश्यप पर जगदलपुर सर्किट हाउस के संविदा कर्मचारी के साथ मारपीट के ‘तथाकथित’ आरोपों पर राज्य में सियायत गरमा गई है। रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस्तीफे की मांग करते हुए मंत्री कश्यप का पुतला जलाकर सभी जिलों में प्रदर्शन किया।

.

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भी विवाद को हवा देते हुए मंत्री की तत्काल बर्खास्तगी की मांग कर डाली। दूसरी ओर मंत्री का बचाव करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस नेताओं पर मुद्दाविहीन भ्रम की राजनीति करने का आरोप लगाया।

इसी बीच कश्यप ने सर्किट हाउस में ऐसी किसी घटना से ही इंकार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास केवल भ्रामक प्रचार करने का काम बच गया है। जिस तरह की घटना की बात कहीं जा रही है, ऐसा कुछ हुआ ही नहीं है। इधर, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि कांग्रेस मंत्री कश्यप को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। कश्यप एक सुलझे हुए गंभीर व्यक्ति हैं।

कांग्रेस ने जलाया कश्यप का पुतला, आज वनमंत्री ​के निवास का घेराव

रायपुर शहर व ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम मुख्यालय के सामने इस्तीफे की मांग करते हुए मंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेसजनों और पुलिस के बीच हल्की झूमा-झटकी भी हुई। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि कर्मचारी वर्ग के साथ इस तरह का व्यवहार घोर निंदनीय है।

अगर मंत्री से तुरंत इस्तीफा नहीं दिया को कांग्रेस पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा कि कर्मचारी का अपमान करने वाले मंत्री को पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। सोमवार को कांग्रेस वनमंत्री के निवास का घेराव करेगी।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button