विज्ञापन दें / सहयोग करें

भिलाई में शादी का झांसा देकर युवती से रेप: आरोपी ने बनाया अश्लील वीडियो, पीड़िता से मारपीट भी की, तलाश में जुटी पुलिस – durg-bhilai News


छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया गया। जब युवक ने शादी से इनकार कर दिया तो पीड़िता थाने पहुंची। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है।

.

इस मामले में एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि 28 साल की पीड़िता ने स्मृति नगर चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि डिपरापारा निवासी मुकेश सोनकर ने उसे शादी का प्रलोभन दिया।

इसी बहाने लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब युवती ने शादी की बात कही तो आरोपी पीछे हट गया और शादी से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, विरोध करने पर पीड़िता से मारपीट भी की गई।

आरोपी ने बनाया अश्लील वीडियो

पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी ने उसके साथ संबंध के दौरान उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। इस बात से युवती मानसिक रूप से काफी परेशान थी।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में यह बात भी सामने आई है कि आरोपी किसी राजनीतिक दल से जुड़ा हुआ है। हालांकि, पुलिस ने इस पर फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button