विज्ञापन दें / सहयोग करें

पुलिस का CCTV अभियान… 2 दिनों में 7 कैमरे लगे: रायगढ़ में कैमरे का फोकस सड़कों पर कर रहे, आरोपियों की पहचान के लिए यह अभियान – Raigarh News

अभियान के शुरू होते ही रामनिवास टाकीज चौक पर 4 CCTV कैमरा लगाया गया है

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में लगातार कई तरह की अपराधिक घटनाएं घटित हो रही है। ऐसे में आरोपियों की पहचान के लिए CCTV फूटेज सबसे अहम रोल अदा करता है। इसे देखते हुए रायगढ़ पुलिस ने CCTV अभियान की शुरूआत की है। जहां 2 दिनों में 7 CCTV कैमरे लगाए जा चुके हैं।

.

जुलाई माह इस अभियान की शुरूआत करते हुए रायगढ़ पुलिस ने व्यवसायियों और लोगों से अपील की है कि वे अपने दुकान व मकान का कम से कम एक कैमरा का फोकस सड़को पर करे।

ताकि उसकी मदद से अपराध रोकने व अपराधियों की पहचान हो सके। इसके लिए पुलिस द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और इसी का नतीजा है कि अब लोग इस अभियान से जुड़ने लगे हैं।

2 दिनों में 7 CCTV कैमरे लगाए गए हैं। इसमें 4 कैमरे रामनिवास टाकीज चौक, 2 कैमरा सरला विला रोड, 1 कैमरा का फोकस चक्रधर नगर चौक के ज्वेलर्स दुकान के संचालक ने सड़क पर किया है।

लोगों से शहर की सड़को पर कैमरे का फोकस करने की अपील की जा रही

अगस्त में होगा सम्मान बताया जा रहा है कि पुलिस का यह अभियान पूरे एक माह तक चलेगा और इसमें लगातार व्यवसायियों से संपर्क कर उन्हें जगारूक किया जाएगा।

ताकि शहर की अधिकांश सड़क CCTV कैमरे की निगरानी में हो। इसके बाद सुरक्षा जागरूकता अभियान से जुड़ने वाले सभी लोगों को पुलिस द्वारा अगस्त माह के पहले सप्ताह में सम्मानित किया जाएगा।

अपराध रोकने में मिलेगी मदद DSP सुशान्तो बनर्जी ने बताया कि पुलिस का यह अभियान लगातार चलेगा और यह हर किसी को एक कैमरे का फोकस सड़को पर करना चाहिए।

इससे अपराध रोकने में मदद मिलेगी। DSP सुशान्तो बनर्जी ने शहरवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़े।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button