विज्ञापन दें / सहयोग करें

पलारी में चाकूबाज गैंग का पर्दाफाश, 6 शातिर गिरफ्तार: फरार सरगना ने एक दिन में दो युवकों को चाकू मारा, CCTV से हुई पहचान – baloda bazar News

बलौदाबाजार के पलारी और आसपास के इलाकों में लूटपाट और चाकूबाजी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने इस मामले में 6 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2

.

गिरोह का सरगना यासुदास (ग्राम कोसमसरा) कसडोल थाने में हत्या के प्रयास के आरोप में फरार चल रहा था। फरारी के दौरान उसने अपने नशेड़ी दोस्तों को इकट्ठा कर यह गिरोह बनाया। यह गिरोह लवन थाना क्षेत्र से मोटरसाइकिलें चुराकर अपनी आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता था। पुलिस से बचने के लिए आरोपी कोडवर्ड में बात करते थे और चाकू को ‘ब्लैक बैरी’ कहते थे।

लूट और हमले के आरोपी पकड़े गए

13 नवंबर को इस गिरोह ने आधे घंटे के भीतर दो युवकों पर हमला किया। दोपहर 2:30 बजे खोरसी नाला टेमरी मोड़ पर राधेश्याम नवरंगे (34) से 7,000 रुपये और मोबाइल लूटे गए। लुटेरों ने उनके दोनों पैरों की जांघ में तीन-तीन बार चाकू भी मारे। इसके ठीक आधे घंटे बाद, घोटिया मोड़ पर जीवन बघेल (33) से 700 रुपये लूटकर उनके पैर में चाकू घोंप दिया गया।

लगातार हो रही इन घटनाओं के बाद पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने सिटी कोतवाली, पलारी थाना और साइबर सेल की एक संयुक्त टीम गठित की। टीम ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और पीड़ितों द्वारा बताए गए गले पर टैटू वाले आरोपी की पहचान की। गहन जांच के बाद पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

लूट का सामान महासमुंद में होता था बेच

आरोपी लूटे गए मोबाइल फोन महासमुंद में अपने दोस्तों के माध्यम से बेचते थे। पूछताछ में पता चला कि आरोपी घर से सिर्फ एक कंबल और एक जोड़ी कपड़े लेकर निकलते थे और फुटपाथ पर सोते थे। लूट का ज्यादा हिस्सा दोस्त यासुदास को देते थे ताकि उसका गुजारा चल सके।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button