कॉलेज-यूनिवर्सिटी में कार्यक्रमों के लिए एसडीएम से लेनी होगी परमिशन: यूनिवर्सिटी में विवाद के बाद दुर्ग में कॉलेज प्राचार्यों की बैठक, कड़ी निगरानी के निर्देश – durg-bhilai News
भिलाई के शंकराचार्य यूनिवर्सिटी में बुधवार को छात्रों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट की घटना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस चौकन्ना हो गए हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शुक्रवार को प्रशासन ने जिलेभर के विश्वविद्यालय और कॉलेज प्र
.
जानकारी के अनुसार, बुधवार को यूनिवर्सिटी के वार्षिक कार्यक्रम के दौरान मंच के पास छात्रों के दो गुटों में पहले घूरने को लेकर विवाद शुरू हुआ। कुछ ही मिनटों में यह बहस हाथापाई में बदल गई, और छात्र एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाने लगे। यूनिवर्सिटी प्रबंधन और सुरक्षा कर्मियों ने हस्तक्षेप कर छात्रों को अलग किया।
हालांकि, यह विवाद यहीं नहीं थमा। कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलने के बाद दोनों पक्षों के छात्र स्मृति नगर थाना के पास फिर आमने-सामने आ गए और दोबारा मारपीट करने लगे। इस झड़प में कई छात्रों को चोटें आईं। यह पूरा मामला स्मृति नगर थाना क्षेत्र का है।
दुर्ग में घटना के बाद कॉलेज प्राचार्यों की आपात बैठक
घटना के मद्देनजर, 14 नवंबर को जिला एवं पुलिस प्रशासन ने कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के प्राचार्यों और रजिस्ट्रारों की आपात बैठक बुलाई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल और अपर कलेक्टर अभिषेक अग्रवाल ने की।
बैठक में कई सख्त निर्देश जारी किए गए। अब किसी भी कार्यक्रम के आयोजन से पहले अनिवार्य रूप से अनुमति लेनी होगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कॉलेज और विश्वविद्यालय को हर आयोजन से पहले अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) से अनुमति लेकर उसकी सूचना पुलिस को देनी होगी।
एसएसपी विजय अग्रवाल ने यह भी निर्देश दिया कि परिसर में पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। इसका उद्देश्य किसी भी अप्रिय घटना को रोकना और बाद में उसकी जांच को सुचारू बनाना है।
इसके अतिरिक्त, शैक्षणिक संस्थानों में नैतिक शिक्षा पर भी जोर दिया गया। छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ नैतिक मूल्यों की शिक्षा देने के लिए भी कहा गया।
नशा मुक्ति और अवैध गतिविधियों पर निगरानी परिसर में नशे से संबंधित गतिविधियों पर सख्ती बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने के निर्देश जारी हुए।
पुलिस के इमरजेंसी नंबर साझा किए गए सभी प्राचार्यों को आपातकालीन संपर्क नंबर उपलब्ध कराए गए ताकि किसी भी स्थिति में तुरंत पुलिस तक सूचना पहुंच सके।
अपर कलेक्टर अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि कार्यक्रमों की पूर्व अनुमति और सूचना से प्रशासन नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कर सकेगा। उन्होंने बताया कि अगले दिनों में इस तरह की बैठकें और निरीक्षण भी किए जाएंगे।
70 से अधिक कॉलेज प्राचार्य हुए शामिल
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, डीएसपी ट्रैफिक एसएस विंध्यराज सहित जिले के लगभग 70 कॉलेजों के प्राचार्य शामिल हुए। प्रशासन ने साफ कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए संस्थान जिम्मेदारी से काम करें।
Source link












