विज्ञापन दें / सहयोग करें

चौकी प्रभारी पर मिसबिहेव का आरोप: पंचायत सचिव बोले- वाहन चेकिंग के दौरान गाली-गलौज की, SP से कार्रवाई की मांग – Balrampur (Ramanujganj) News



बलरामपुर जिले के गणेश मोड़ पुलिस चौकी प्रभारी ओमप्रकाश पटेल पर पंचायत सचिव से मिसबिहेव करने का आरोप है। इस घटना से नाराज सचिव संघ ने एसपी से शिकायत कर जांच और कार्रवाई की मांग की है। वहीं चौकी प्रभारी ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। मामला 5 अप्रैल का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक महाराजगंज ग्राम पंचायत के सचिव उत्तम समादार जनगणना भवन नंबरिंग का कार्य पूरा कर वापस लौट रहे थे। आरोप है कि इस दौरान चौकी प्रभारी ने वाहन चेकिंग के नाम पर उन्हें रोका और कथित रूप से अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज की। बताया जा रहा है कि घटना के समय महाराजगंज के सरपंच मंतन राम और पंच रामलाल भी सचिव के साथ मौजूद थे। सचिव संघ के अध्यक्ष ने एसपी को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि एक शासकीय कर्मचारी के साथ इस प्रकार का व्यवहार अनुचित है। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी संघ ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी चौकी प्रभारी के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। सचिव संघ ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई, तो जनपद पंचायत स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इधर चौकी प्रभारी ओमप्रकाश पटेल ने आरोपों से पूरी तरह इनकार किया। उन्होंने बताया कि वाहन जांच के दौरान कार में सीट बेल्ट नहीं पहने जाने पर ₹500 का चालान काटा गया था।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button