विज्ञापन दें / सहयोग करें

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, किन जिलों में जारी की गई चेतावनी?

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवाओं और वज्रपात की चेतावनी दी है। इसको लेकर अलग-अलग राज्यों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

महाराष्ट्र, केरल, पश्चिम बंगाल समेत देश के कई हिस्सों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। महाराष्ट्र, केरल, पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में जोरदार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। खासकर मुंबई में लगातार हो रही बारिश से हालत बिगड़ गए हैं। IMD ने कई राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, महासमुंद, बस्तर और नारायणपुर जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ भारी से ज्यादा भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं रायगढ़, बलोदाबाजार, गरियाबंद, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ जोरदार बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कल इन जिलों में जोरदार बारिश

मौसम विभाग ने कल यानी गुरुवार को राज्य में मौसम के ज्यादा खराब रहने की संभावना जताई है।IMD ने 5 जुलाई को जशपुर, गरियाबंद, धमतरी, कांकेर जिलों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं सरगुजा, सूरजपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, बलोदाबाजार, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ जोरदार बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कल 5 जुलाई को इन जिलों में जोरदार बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 5 जुलाई को ही कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों के विभिन्न हिस्सों में भी गरज चमक के साथ झमाझम बारिश के आसार हैं। सूबे के अलग-अलग हिस्सों में वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 6 जुलाई को भी सूबे के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कुल मिलोकर 6 जुलाई तक सूबे के अलग-अलग हिस्सों में बारिश वाला मौसम रहेगा।

कई राज्यों में भारी बारिश के आसार

इस बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी से ज्यादा भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी है। मुंबई में लगातार हो रही बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। मौसम विभाग की ओर से रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद बीएमसी ने दोपहर की पाली के स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए। कई इलाकों में जलभराव देखा गया। केरल के कई हिस्सों में शनिवार को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश से कई नदियों और बांधों में जलस्तर बढ़ गया है।

heavy rainfall at Vasai Mumbai

<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button