विज्ञापन दें / सहयोग करें

मुद्रण-लेखन विभाग में 19 पदों पर भर्ती; मॉडर आंसर जारी: 31 अगस्त को हुई थी परीक्षा; दावा आपत्ति के लिए प्रति सवाल चुकाने होंगे 50 रूपए – Chhattisgarh News

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने मुद्रण एवं लेखन विभाग में समूह छह के 19 पदों के लिए 31 अगस्त को भर्ती परीक्षा ली थी। गुरुवार को इस भर्ती परीक्षा (ML VI25) के मॉडल आंसर जारी कर दिए हैं। विभाग ने 16 सितंबर तक दावा आपत्ति का समय दिया है।

.

हर सवाल के जवाब के दावा आपत्ति पर कैंडिडेट को 50 रूपए का शुल्क देना होगा।

समूह छह के इन पदों पर होगी भर्ती

  • डार्क रूम असिस्टेंट
  • पेस्टिंग बॉय
  • ऑग्जीलरी
  • इंकमैन/इंकर
  • जूनियर बाईंडर
  • हमाल
  • सफाई कर्मचारी
  • चौकीदार
  • मूल एवं हेल्पर

मॉडल आंसर पर आपत्ति की प्रक्रिया

  • व्यापम की ऑफिशियल वेबसाइट https://vyapameg.cgstate.gov.in पर 11 सितंबर 2025 से मॉडल आंसर देखे जा सकते हैं।
  • उम्मीदवार अपने व्यापम प्रोफाइल में लॉगिन कर दावा-आपत्ति टैब में जाकर 16 सितंबर 2025 दोपहर 3 बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
  • डाक या व्यक्तिगत रूप से प्रस्तुत की गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।

आपत्ति शुल्क और जरूरी नियम

  • प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ₹50 शुल्क देना होगा।
  • बिना शुल्क भुगतान किए आपत्ति मान्य नहीं होगी।
  • आपत्ति दर्ज कराने से पहले दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी अपलोड करना जरूरी है।
  • आपत्ति की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अभ्यर्थी को पावती डाउनलोड करनी होगी।

व्यापम ने मॉडल आंसर के संबंध में ये नोटिफिकेशन जारी किया है।

अंतिम निर्णय विशेषज्ञों का

निर्धारित समय सीमा के बाद दर्ज की गई आपत्तियां मान्य नहीं होंगी। बिना प्रमाण प्रस्तुत की गई आपत्तियां स्वतः निरस्त कर दी जाएंगी। प्राप्त आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञ करेंगे और उन्हीं का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button