विज्ञापन दें / सहयोग करें

बस्तर-सरगुजा समेत 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट: कोरबा, कोरिया-मनेंद्रगढ़ में बिजली गिरेगी, रायगढ़-रायपुर, बिलासपुर में तेज हवा चलेगी, बौछारें पड़ेंगी, 3 दिन ऐसा ही मौसम – Chhattisgarh News

बीते दिनों बिलासपुर के मरवाही क्षेत्र में 30 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी।

छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में अगले 3 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज राज्य के दक्षिणी और उत्तरी हिस्से के 19 जिलों में आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं बाकी बचे यानी सेंट्रल पार्ट में आने वाले जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया

.

दरअसल, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण प्रदेश में बारिश और आंधी की स्थिति बन रही है। बारिश के चलते आज प्रदेश के औसतन तापमान में दो से चार डिग्री तक कमी आ सकती है। इसके बाद 22 मई को 22 जिलों में और 23 मई को 25 जिलों में भारी बारिश का अनुमान है।

50-60 किमी की रफ्तार से हवा चलेगी

इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। पिछले 36 घंटे की बात करें तो प्रदेश के दो-तीन स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। इनमें मुख्य रूप से मरवाही, भैरमगढ़ में 30 मिमी, कापू में 20 मिमी और सिमगा ने 10 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

अब जानिए किस जिले में कितनी बारिश होगी

मौसम विभाग के मुताबिक आज 17 जिलों के एक से दो जगहों पर बारिश हो सकती है। वहीं बाकी बचे 16 जिलों के कई जगहों पर बारिश हो सकती है।

  • इन जिलों में एक से दो जगहों में बारिश की संभावना मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, गौरेला-पेंड्रा-मारवाही, कोरबा, जांजगीर-चांपा, कोरिया, बिलासपुर, मुंगेली, कबीरधाम, जशपुर, दुर्ग, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा।
  • इन 16 जिलों के कई जगहों में बारिश की संभावना सूरजपुर, बलरामपुर, रायगढ़, सारंगढ़, बलौदा-बाजार, बेमेतरा, रायपुर, खैरागढ़, राजनांदगांव, बालोद, कोंडागांव, बस्तर, सुकमा, बीजापुर, मोहला-मानपुर, महासमुंद।

गरज-चमक, बिजली और ओला गिरने के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

  • गड़गड़ाहट सुनने के बाद घर के अंदर जाएं या सुरक्षित पक्के आश्रय में रहें।
  • अगर कोई आश्रय उपलब्ध नहीं है तो तुरंत उखडू बैठ जाएं।
  • पेड़ों के नीचे न ठहरें।
  • बिजली लाइन से दूर रहें।
  • इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग न करें।

मई में अंधड़-बारिश, यह पुराना ट्रेंड

मई में हो रही बारिश कोई नई बात नहीं है। आमतौर पर मई में तेज बारिश और अंधड़ की स्थिति बनती ही है। कई बार मई की शुरुआत में कुछ सिस्टम बनने के कारण प्रदेश में बारिश और तेज अंधड़ के एक-दो स्पैल आते हैं। इससे मई के पूरे महीने में अच्छी बारिश हो जाती है।

वैसे पिछले एक दशक में रायपुर में मई के महीने में सबसे ज्यादा बारिश 2021 में 93.2 मिमी रिकॉर्ड की गई थी। उस दौरान 24 घंटे में 57 मिमी बारिश 10 मई 2021 को दर्ज की गई थी।

मई में सिस्टम बनने पर समुद्र से आने वाली हवा तेजी के साथ आगे बढ़ती हैं। इससे अंधड़ की स्थिति बनती है। 25 मई के बाद इस तरह की स्थितियां ज्यादा रहती हैं, उसी से मौसम में बदलाव की शुरुआत होती है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button