विज्ञापन दें / सहयोग करें

रामानुजगंज में सस्ते डीजल का झांसा देकर 1.08 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी

रामानुजगंज में सस्ते दाम पर डीजल उपलब्ध कराने का झांसा देकर रामानुजगंज निवासी गौरव कुमार गुप्ता से 1 लाख 8 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने रामानुजगंज थाना प्रभारी को आवेदन देकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित के मुताबिक, 29 सितंबर की सुबह करीब 9 बजे उसके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने 8893253394 और 9279002043 नंबर से कॉल किया। कॉल करने वाले ने 80 रुपए प्रति लीटर की दर से डीजल देने की बात कही।

इसके बाद गौरव अपने पिकअप वाहन में गैलन लेकर आरोपी के बताए अनुसार 12वीं बटालियन पेट्रोल पंप पहुंचा। वहां पिकअप में रखे गैलन और ड्रम में कुल 1353 लीटर डीजल भरवाया गया।

आवेदन के मुताबिक, अज्ञात व्यक्ति ने गौरव के मोबाइल से पेट्रोल पंप के मैनेजर से कहा कि आप अपना नंबर दे दीजिये और QR कोड भेजिए, मैं उस पर ही पेमेंट करूंगा।

डीजल भरने के बाद भुगतान की बारी आई तो आरोपी ने गौरव से कहा कि वह पहले उसके भेजे QR कोड पर 1 लाख 8 हजार रुपए ट्रांसफर कर दे। आरोपी ने भरोसा दिलाया कि इसके बाद वह पेट्रोल पंप का भुगतान कर देगा।

गौरव के मुताबिक, उसने आरोपी द्वारा भेजे गए दो QR कोड के जरिए PhonePe से कुल 1,08,000 रुपए ट्रांसफर कर दिए। रकम भेजने के तुरंत बाद संबंधित व्यक्ति ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया। काफी देर तक फोन चालू नहीं हुआ। बाद में आरोपी ने गौरव का मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया।

इसके बाद गौरव को ठगी का एहसास हुआ। उसने रामानुजगंज थाने में आवेदन देकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित का कहना है कि घटना से उसे आर्थिक नुकसान के साथ मानसिक परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल पुलिस को दिए आवेदन के आधार पर मामले की जांच की मांग की गई है।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button