विज्ञापन दें / सहयोग करें

सावन के पहले सोमवार पर शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़: पलारी और जारा के सिद्धेश्वर मंदिरों में भक्तों का तांता, फूल-बेलपत्रों से सजे शिवालय – baloda bazar News



बलौदा बाजार में सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। पूरे क्षेत्र में शिवभक्ति की अलौकिक छटा बिखरी हुई है। पलारी नगर के प्रसिद्ध सिद्धेश्वर मंदिर और जारा स्थित स्वयंभू सिद्धेश्वर मंदिर में भोर से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे। मंदिर परिसर ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंज उठे। सुबह से ही केसरिया वस्त्र धारण किए कांवड़िए गंगाजल से भरे कांवड़ लेकर पैदल मंदिरों की ओर रवाना हुए। उनके साथ ‘हर-हर महादेव’ के मंत्रोच्चार की गूंज ने पूरे नगर को शिवमय कर दिया। इस यात्रा में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल हुए। गंगाजल लेकर शिवालय पहुंचे कांवड़िए पलारी सिद्धेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी ईश्वरपुरी गोस्वामी ने बताया कि सावन महीने का पहला सोमवार अत्यंत शुभ और महत्वपूर्ण होता है। मान्यता है कि इस दिन विधिवत जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। फूल-बेलपत्रों से सजे शिवालय पुजारी गोस्वामी ने यह भी बताया कि मध्यरात्रि से ही मंदिर के कपाट खोल दिए गए थे। इस दौरान विशेष रुद्राभिषेक और महामृत्युंजय जाप का आयोजन किया गया। दोनों मंदिरों को फूलों और बेलपत्रों से सजाया गया है। बड़ी संख्या में कांवड़िए गंगाजल लेकर पैदल चलते हुए मंदिरों में पहुंचे। जारा के स्वयंभू सिद्धेश्वर मंदिर में भी काफी भीड़ देखी गई, जहां भक्त बेलपत्र, धतूरा, भांग और जल से भगवान का अभिषेक कर अपनी आस्था अर्पित कर रहे थे। पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक आनंद में डूबा हुआ है। दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने इस पावन अवसर पर मिलने वाली शांति को अवर्णनीय बताया। शाम को विशेष पूजा का आयोजन किया जाएगा।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button