विज्ञापन दें / सहयोग करें

जशपुर दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, पम्पशाला में आयोजित कंवर समाज के सम्मेलन में होंगे शामिल

जशपुर दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, पम्पशाला में आयोजित कंवर समाज के सम्मेलन में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 14 जनवरी 2025 (मंगलवार) को जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। उनके दिनभर के कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों का भ्रमण और आयोजनों में भागीदारी शामिल है।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम इस प्रकार है:

  • सुबह 10:30 बजे: मुख्यमंत्री रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे।
  • सुबह 10:35 बजे: पुलिस ग्राउंड हेलीपैड, रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रामानुजगंज के लिए प्रस्थान।
  • सुबह 11:55 बजे: रामानुजगंज पहुंचकर तातापानी के लिए कार द्वारा प्रस्थान।
  • दोपहर 12:00 से 1:15 बजे: तातापानी में आयोजित “तातापानी संक्रांति पर्व – 2025” में शामिल होंगे।
  • दोपहर 1:20 बजे: हेलीकॉप्टर द्वारा रामानुजगंज से बलरामपुर के लिए प्रस्थान।
  • दोपहर 2:00 से 3:00 बजे: बलरामपुर में नवीन जिला भाजपा कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेंगे।
  • दोपहर 3:05 बजे: हेलीकॉप्टर द्वारा पम्पसाला, जशपुर के लिए रवाना।
  • दोपहर 3:50 से शाम 5:00 बजे: पम्पशाला में आयोजित “भारतीय आदिवासी कंवर समाज के वार्षिक अधिवेशन” में भाग लेंगे और समाज के प्रमुख व्यक्तियों को सम्मानित करेंगे।
  • शाम 5:20 बजे: निज निवास, बगिया, जिला जशपुर में विश्राम।

मुख्यमंत्री का यह दौरा सामाजिक और राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, जिसमें वे तातापानी के संक्रांति पर्व और कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होकर क्षेत्रीय विकास और संस्कृति को प्रोत्साहन देंगे।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button