विज्ञापन दें / सहयोग करें

सरगुजा में हाथी के हमले से वृद्ध महिला की मौत: डोरी बिनकर लौट रही महिला को पटककर मार डाला, दशहत में लोग – Ambikapur (Surguja) News



सरगुजा जिले के ग्राम कुल्हाड़ी में बुधवार सुबह जंगल में डोरी बिनने गई वृद्ध महिला को हाथी ने कुचलकर मार डाला। वृद्धा का सामना जंगल में हाथी से हुआ तो वह भाग नहीं सकी और हाथी ने उसे पटक कर मार डाला। हाथी कई दिनों से कुल्हाड़ी के जंगल में डेरा जमाए हुए है। मामला अंबिकापुर वन परिक्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम कुल्हाड़ी निवासी कैलाशो बाई (70 वर्ष) बुधवार को पास के जंगल में डोरी बिनने गई थी। डोरी बिनकर वह लौट रही थी, इस दौरान उसका सामना दंतैल हाथी से हो गया। हाथी ने महिला को उठाकर पटक दिया और पैरों से कुचल दिया। महिला की मौके पर मौत हो गई। घटना के दौरान अन्य ग्रामीण भी जंगल में थे, जो हाथी को देखकर भाग निकले। घटना की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग के अमले को दी। सूचना पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वनविभाग द्वारा परिजनों को तत्कालीक सहायता राशि दी गई है। सूरजपुर में चार की जान ले चुका है हाथी
वनविभाग के अधिकारियों ने बताया कि कुल्हाड़ी क्षेत्र में पहुंचा हाथी सूरजपुर के अखोरा से आया है। हाथी पूर्व में अखोरा में दो लोगों की एवं सूरजपुर क्षेत्र में दो लोगों को मार चुका है। हाथी करीब 15 से 20 दिनों पूर्व कुल्हाड़ी इलाके में प्रवेश कर गया और यहीं विचरण कर रहा है। वनविभाग के अधिकारियों ने लोगों को जंगल ने जाने की सलाह दी है। अभी के सीजन में ग्रामीण आम एवं डोरी बिनने के लिए जंगल में जाते हैं।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button