विज्ञापन दें / सहयोग करें

Odisha News: नौकर ने घर में बनाया नाबालिग का वीडियो, ब्लैकमेल कर कई बार किया मां-बेटी का रेप

Odisha Rape News: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में मकान मालिक की पत्नी और नाबालिग बेटी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में नौकर को गिरफ्तार किया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि महिला ने शनिवार को बड़ागुढ़ा पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी और आरोपी की पहचान जाजपुर जिले के सरोज कुमार बेहरा के रूप में हुई है, जिसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया.

आरोपी ने ब्लैकमेल कर कई बार किया रेप

पुलिस ने दर्ज प्राथमिकी के हवाले से बताया कि आरोपी शिकायतकर्ता के घर में नौकर के तौर पर काम करता है. काम करते समय आरोपी ने शिकायतकर्ता और उसकी नाबालिग बेटी की तस्वीरें ली और वीडियो बना लिए. बताया जा रहा है कि आरोपी की कई दिनों से दोनों पर नजर थी.

उसने तस्वीरें और वीडियो इसलिए ली, ताकि वो उन दोनों का फायदा उठा सके और आरोपी ने किया भी यही. उसने दोनों को धमकी देनी शुरू कर दी और उन्हें ब्लैकमेल किया और उनकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो वायरल करने को बोलने लगा, ताकि वो लोग डर कर उसकी सारी बाते मानने लगे. बताया जा रहा है कि पिछले कुछ हफ्तों में आरोपी ने कई बार उनके साथ रेप किया.

आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज है एक मामला- पुलिस

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया. पुलिस को जांच में पता चला कि आरोपी के नाम पर जाजपुर थाने में पहले से ही एक मामला दर्ज है. पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है और उसे भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), आईटी अधिनियम और पोक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है.

यह भी पढ़ें –

पहलगाम हमले के बदले का प्लान तैयार? नेवी और IAF चीफ के बाद पीएम मोदी के पास पहुंचे डिफेंस सेक्रेटरी


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button